एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच भारत से अपने नागरिकों को निकालने में जुटे कई मुल्क

भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर भी यह संकेत दे चुके हैं कि अमेरिका भी अपने नागरिकों को वापस ले जाने की तैयारी कर रहा है. अपने रणनीतिक साझेदार इजराइल की मदद करते हुए भारत ने गुरुवार सुबह एयर इंडिया की विशेष उड़ान से 300 नागरिकों को दिल्ली से तेल अवीव पहुंचाया है.

नई दिल्ली: गहराते कोरोना संकट और 21 दिनी लॉकडाउन के बीच दुनिया के कई मुल्क अब भारत से अपने नागरिकों को वापस ले जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में रूस, जापान, यूक्रेन, जर्मनी समेत कई देशों ने विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को वापस बुलाया है. इसके अलावा इजराइल की मदद करते हुए भारत ने एयर इंडिया की विशेष उड़ान से उसके 300 से अधिक नागरिकों को वापस भेजा है.

महत्वपूर्ण है कि भारत में 14 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक है. साथ ही देश में 24 मार्च की मध्यरात्रि से 21 दिनों का लॉकडाउन भी लागू किया गया है. इसके मद्देनजर जर्मनी ने जहां अपने 500 से ज्यादा नागरिकों को बुधवार रात विशेष चार्टेड फ्लाइट के जरिए वापस लौटाया. वहीं, विशालकाय A380 विमान के सहारे गुरुवार रात को भी जर्मन व अन्य यूरोपीय मुल्कों के नागरिकों को भारत से ले जाया गया.

अपने रणनीतिक साझेदार इजराइल की मदद करते हुए भारत ने गुरुवार सुबह एयर इंडिया की विशेष उड़ान से 300 नागरिकों को दिल्ली से तेल अवीव पहुंचाया है. वहीं गुरुवार रात को EL AL की उड़ान से 300 नागरिकों को ले जाने की भी इजाजत दी.

इससे पहले जापान के करीब 190 नागरिकों को लेकर जापान एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को दिल्ली से टोक्यो रवाना हुआ था. वहीं, यूक्रेन ने भी चार्टेड फ्लाइट भेजकर अपने 90 नागरिकों को मुल्क वापस बुलाया.

इस बीच भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर भी यह संकेत दे चुके हैं कि अमेरिका भी अपने नागरिकों को वापस ले जाने की तैयारी कर रहा है. जस्टर ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग और एयरलाइन कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है, ताकि अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश पहुंचाने का यथासंभव प्रयास किया जा सके.

ब्रिटिश उच्चायोग भी अपने नागरिकों की वापसी और उनको मदद पहुंचाने की कवायद कर रहा है. भारत में कार्यवाहक ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन थॉम्पसन ने वीडियो संदेश जारी कर भारत में मौजूद सभी ब्रिटिश नागरिकों से अपनी जानकारी उच्चायोग को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. ब्रिटेन भी भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर उड़ान सेवा का इंतजाम करने में जुटा है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: देश में 700 के पार हुई मरीजों की संख्या, 16 की मौत, 45 ठीक हुए

सेंट्रल रेलवे ने जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए 24×7 किया काम, बीते चार दिनों में 190 रेक लोड किए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget