एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 'महाराष्ट्र के ‘मालेगांव मॉडल’ की चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र का मालेगांव कोरोना के कारण सूबे के 5 हॉटस्पॉट इलाकों में शामिल था.मगर वर्तमान में आज की स्थिति लॉकडाउन से बिल्कुल पहले की तरह दिखती है.

कोरोना की जंग में महाराष्ट्र के ‘मालेगांव मॉडल’ की चर्चा यूं ही नहीं हो रही है. मालेगांव में वर्तमान स्थिति लॉकडाउन से बिल्कुल पहले की तरह दिखती है. कभी ये शहर कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र के 5 हॉटस्पॉट इलाकों में शामिल था.

25 मई से कोरोना वायरस के कारण मालेगांव में किसी की मौत नहीं हुई है. मई में यहां संक्रमण से प्रतिदिन औसत 5 लोगों की मौत हो जाती थी. इसके अलावा महीने की शुरुआत में नए मामलों की संख्या 200 तक पहुंच गई थी. मगर 15 जुलाई तक कोरोना के सिर्फ 60 एक्टिव केस दर्ज किए गए. संक्रमण के 60 मामलों में भी ज्यादातर मालेगांव के बाहरी लोगों में पाए गए. महाराष्ट्र के मुकाबले मालेगांव की रिकवरी रेट हौसला बढ़ानेवाली है. सूबे में औसत रिकवरी रेट 54 फीसद दर्ज की गई जबकि मालेगांव की रिकवरी रेट 82 फीसद रही. कोरोना वायरस की जंग में सफलता देख ICMR ने जुलाई के पहले सप्ताह में राज्य सरकार को गोपनीय पत्र भेज मालेगांव मॉडल’ के अध्ययन की इजाजत मांगी थी.

80 फीसद मुस्लिम बाहुल्य मालेगांव में आबादी का औसत घनत्व राज्य के औसत घनत्व से ज्यादा है. यहां संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत मुश्किल है. मालेगांव के म्यूनिसिपल कमिश्नर दीपक कसर कहते हैं, “स्थानीय निकाय को दो मोर्चों पर जंग लड़ना पड़ा. एक तो स्टाफ की कमी थी जबकि दूसरी सबसे बड़ी समस्या लोगों को स्क्रीनिंग, टेस्टिंग और क्वारंटीन के लिए समझाना भी चुनौतीपूर्ण था. महामारी की शुरुआत में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वातावरण में तो ये काम और भी कठिन साबित हुआ क्योंकि सोशल मीडिया पर अफवाहों और झूठी खबरों का बाजार गर्म था.”

कोरोना के खिलाफ जंग में 'मालेगांव मॉडल' की चर्चा

उन्होंने ये भी बताया कि अफवाहों में एक बात ये भी फैली हुई थी कि कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग मुसलमानों के खिलाफ साजिश है. इसके चलते बड़ी संख्या में लोग स्क्रीनिंग को नहीं आ रहे थे. यहां तक कि स्क्रीनिंग के काम में लगे हुए कर्मचारियों पर हमले की भी बात सामने आई. अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले सप्ताह में 6 आशा कार्यकर्ताओं पर गर्म पानी उड़ेल दिया गया. बहुत सारे लोग अपना वास्तविक नाम और लक्षण बताने से परहेज करते.

प्रशासन ने कई मोर्चों पर लड़ी एक साथ लड़ाई

अंधविश्वास से एक धारणा लोगों की बन गई थी कि आंख खुली रहने की सूरत में मृतक जन्नत में नहीं जाएंगे. म्यूनिसिपल कमिश्नर कहते हैं कि इन सब परिस्थितियों के चलते कंटैक्ट ट्रेसिंग का काम बहुत पेचीदा हो गया था. लिहाजा उन्होंने समुदाय के प्रमुख लोगों की मदद मांगी. विशेषकर मुफ्ती और स्थानीय विधायक मुहम्मद इस्माइल जैसे लोगों ने मस्जिदों में लोगों से घरों पर रहने की अपील की. साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि निकाय के स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग किया जाए. उनकी बात का ऐसा असर हुआ कि बड़ी संख्या में लोग टेस्टिंग के लिए आगे आने लगे. ईद के मौके पर भी मालेगांव का ईदगाह मैदान बिल्कुल सुनसान नजर आया.

कसर कहते हैं कि उनका दूसरा प्रयास समुदाय के लोगों को मुहिम में शामिल कर वायरस के बारे में संदेश पहुंचाना था. इसके लिए उन्होंने आयुवर्देकि और यूनानी छात्रों को साथ जोड़ा. कोरोना वायरस के बारे में जागरुक करनेवाले संक्षिप्त वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किए गए. गरीब लोगों को आइसोलेशन में रहने के दौरान जरूरी सामान मुहैया कराया गया. पुलिस विभाग की आपत्ति के बावजूद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया. कसर दावा करते हैं कि उन्हें मरीजों को निजी अस्पतालों में नहीं भेजना पड़ा. इस सिलसिले में इलाज के बिल का जीरो होने का दावा करते हैं.

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राजस्थान के स्पीकर, कहा- विधायकों को अयोग्य ठहराने का अधिकार है

MP गजब है: खदान की खुदाई के दौरान शख्स को मिला बेशकीमती हीरा, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget