एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में 3000 से अधिक नए केस, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या चीन से ज्यादा हुई

महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले चीन से भी अधिक हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, चीन में अभी तक 83036 पॉजिटिव मामलों की पुष्टी हुई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3007 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85975 हो गई. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण की वजह से 91 और लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3060 हो गई है.

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले चीन के मामलों से भी अधिक हो गए हैं. चीन में संक्रमण के 83036 मामलों की पुष्टि हुई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 85975 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 39314 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3060 लोगों की मौत हुई है और 43591 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में 551647 सैंपल की जांच की गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 33 पुलिस कर्मियों की मौत

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2,562 पुलिस कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन 33 पुलिस कर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं.’’ इस समय राज्य पुलिस बल के 1497 कर्मियों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि इनके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान 260 पुलिस कर्मियों पर हमले किए गए और इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमलों में करीब 86 पुलिस कर्मी घायल हो गए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 45 स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले किए गए. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) के तहत 1,23,424 मामले दर्ज किए हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से परिवहन के 1,330 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में 23,866 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 80 हजार से अधिक वाहन जब्त किए गए.

अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अनेक अपराधों के मामले में 6.62 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला. पुलिस नियंत्रण कक्षों में कार्यरत कर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 से संबंधित सवालों और शिकायतों से जुड़े एक लाख से अधिक फोन कॉल सुने.

मुंबई में कल से शुरू होंगी BEST बसें, दो सीटों पर एक सवारी और सिर्फ पांच लोगों को खड़े रहने की इजाजत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget