एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा, उद्धव ठाकरे बोले- आगे क्या होगा यह लोगों पर निर्भर करेगा

कोरोना संकट को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य में हालत बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घर पर ही रहें और जब बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें. संक्रमित मरीजों की संख्या 1800 के पार पहुंच गई है.

मुम्बई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज प्रधानमंत्री और अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और फिर राज्य को जनता को संबोधित किया. उद्धव ठाकरे ने कहा की आज वीडियो कॉन्फ्रेंस में और सभी राज्य के सीएम मास्क लगाकर आये थे. उन्होंने कहा कि हमारा कोई मुह नहीं बंद कर सकता लेकिन एक वायरस ने ऐसा किया.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. देश में लॉकडाउन का फैसला जो भी हो पर राज्य में कम से कम 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा. मैं कम से कम 30 अप्रैल इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह लोगों पर निर्भर करता है कि वो घर पर रहते हैं या नहीं . लॉकडाउन के दौरान जीवन आवश्यक वस्तुए उपलब्ध होती रहेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम खुद लोगों के घर जाकर जांच कर रहे हैं. केवल मुम्बई में 19 हज़ार लोगों की जांच हुई है जिसमें 1000 कोरोना संक्रमित मामले हैं. लेकिन इन 1000 लोगों में 60 से 70 फीसदी लोगों को अति सौम्य से सौम्य लक्षण हैं. जिनकी उम्र 60 से ऊपर है और जिन्हें दूसरी भी बीमारी है, उनपर इसका असर ज़्यादा है और अधिकांश इस उम्र के लोगों की मृत्यु हुई है. कई जगहों पर आखिरी स्टेज पर लोग अस्पताल में जा रहे हैं. आप सभी अगर सही तरह से रहेंगे तो हम इस कोरोना से और भी जल्दी से जीतेंगे. स्कूल और कॉलेज की परीक्षा, दूसरे प्रतियोगी परीक्षा, उद्योग धंधे को लेकर कैसे काम होगा इस पर कार्य शुरू होगा.

 उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश भर में सभी मुख्यमंत्री राजनीति छोड़कर  एक साथ हैं. पीएम मोदी, केंद्र सरकार सब साथ है. राजनीति तो जिंदगी भर करनी है, पर यह वक़्त राजनीति का नहीं है. जो पीएम मोदी और सभी सीएम की एकजुटता दिखी, यह हमेशा रही तो हम महाशक्ति बनेंगे.

Coronavirus: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार को लिखी चिट्ठी, कहा- सख्ती से लागू कराएं लॉकडाउन Coronavirus: पटरियों पर दौड़ते छोटे अस्पताल होंगे ट्रेन के डिब्बे, झारखंड रेलवे ने तैयार किये 62 आइसोलेशन कोच
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget