एक्सप्लोरर

Coronavirus: पटरियों पर दौड़ते छोटे अस्पताल होंगे ट्रेन के डिब्बे, रांची रेलवे डिवीजन ने तैयार किये 62 आइसोलेशन कोच

रांची रेल डिवीजन ने कुल 62 ट्रेन के कोचों को कोरोना के आइसोलेशन वार्ड में बदला है. रेलवे के इस कदम से हर उस इलाके में पहुंचा जा सकता है जहां ट्रेन की पटरियां जा सकती हैं.

रांची: पूरे देश में कोरोना की जिस तरह की स्थिति है उसकी वजह से दिन ब दिन मरीज बढ़ते जा रहे हैं. मरीजों की संख्या जैसे जैसे बढ़ रही है उसी के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड की भी जरूरत बढ़ती जा रही है. आपने सुना होगा कि देश में अलग-अलग हिस्सों में होटल से लेकर अन्य चीजों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है. रेलवे ने भी इसको लेकर खास तैयारी की है.

दरअसल रेलवे ने इन ट्रेन के डिब्बों में चलते फिरते आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं, यानी रेलवे ने उन डिब्बों को ही आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है जिसमें हमने और आपने कई बार सफर किया होगा. रांची रेल डिवीजन ने कुल 62 ट्रेन के कोचों को कोरोना के आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है.

रांची रेल डिवीजन के CPRO नीरज कुमार ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि ये कोच सिर्फ 8 दिनों में तैयार किये हैंऔर हम इसको जरूरत के हिसाब से तैयार कर रहे हैं, 30 फीसदी कोच हम अगले 3 दिनों में राज्य सरकार को हैंडओवर करने की स्थिति में होंगे.

जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ऐसे में अगर ये बीमारी ग्रामीण सुदूर इलाकों में जाती है तो ऐसी जगहों पर अस्तपाल या आइसोलेशन वार्ड मिलना नामुमकिन है, ऐसे में रेलवे के जरिये तैयार किये जाने वाले ये कोच पटरियों पर दौड़ते छोटे अस्पताल होंगे, जिसकी मदद से हर उस इलाके में पहुंचा जा सकता है जहां ट्रेन की पटरियां जा सकती हैं. जब हमने रेलवे के उन कर्मचारियों से बात की जो ये कोच तैयार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि देश के लिए घर से निकले हैं, और अब कोरोना को हराकर ही दम लेंगे.

रेलवे ने हर कोच के एक कूपे को एक मरीज के लिए तैयार किया है, हर कोच में 9 कूपे होते हैं, जिसमें कुल 72 सीटें होती हैं. हर कूपे से 2 सीटों को हटा दिया गया है जिससे मरीज को कोई दिक्कत न हो, कुल मिलाकर अगर 62 कोच के हिसाब से 9 कूपे देखें तो रेलवे ने कुल 558 चलते फिरते आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है जिसको किसी भी तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है. इसको बनाने में 110 रेलवे के कर्मचारी लगे हुए हैं और जरूरत के मुताबिक इन वार्ड्स को कहीं भी ले जाया जा सकता है. सुदूर इलाकों के लिए रेलवे की ये तकनीक वरदान साबित हो सकती है.

Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए छात्र ने बनाया अनोखा मोबाइल वेंटिलेटर, सिर्फ 250 रुपये है कीमत

Coronavirus: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार को लिखी चिट्ठी, कहा- सख्ती से लागू कराएं लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget