एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पूरी खबर: देश-विदेश में आज कोरोना वायरस को लेकर क्या हुआ? जानें

कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन केवल एक मामले की पुष्टि हुई. हालांकि देश में इस बीमारी से 11 और लोगों की मौत हुई है.अमेरिका जैसे विकसित देश में इस संक्रामक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 105 पर पहुंच गई है और यह वायरस उसके सभी 50 राज्यों तक फैल गया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अबतक दुनियाभर में इस वायरस से आठ हजार लोगों की मौत हो गई है. भारत में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 147 पहुंच गई है. अमेरिका में इस वायरस से अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. बड़ी बात यहा है कि चीन के जिस वुहान शहर से इस वायरस की शुरूआत हुई थी, अब वहां केवल एक मामले की पुष्टि हुई है. यानी चीन ने इस जानलेवा वायरस पर काफी हद तक काबू पा लिया है. देश-विदेश में आज कोरोना वायरस को लेकर क्या हुआ? जानें.

देश में 147 हुए संक्रमित मरीज

देश में हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. आज कोरोना वायरस के दस नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों ती संख्या 147 पहुंच चुकी है. संक्रमित लोगों में देश के 122 और विदेश के 25 लोग शामिल हैं. वहीं, 14 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. जबकि तीन लोगों की मौत हुई है.

चपेट में आए देश के 16 राज्य

कोरोना वायरस की गिरफ्त में देश के 16 राज्य हैं. महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के सबसे ज्यादा 41 मरीज हैं, इनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं. इसके बाद केरल में 25 संक्रिमत लोग हैं. इनमें दो मरीज विदेशी हैं. इन दो राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश में 16 (एक विदेशी), हरियाणा में भी 16 (14 विदेशी) कर्नाटक में 11, दिल्ली में 10, (एक विदेशी), लद्दाख में 8, तेलंगाना में 5 (दो विदेशी) राजस्थान में चार (दो विदेशी), जम्मू-कश्मीर तीन, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और बंगाल में एक-एक मरीज है.

अबतक तीन लोगों की मौत हुई

कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक देश में तीन मौत हुई हैं. कल मुंबई में 64 साल के व्यक्ति की मौत हो गई जो दुबई से लौटा था. इससे पहले 13 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी के 76 साल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जो सऊदी अरब से लौटा था. वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 साल की महिला का 17 मार्च राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था.

अफवाहों पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. अधिकारी के अनुसार पुलिस ने फर्जी खबरें और अन्य सामग्री प्रसारित करने वालों की पहचान करने के लिए ओनलाइन निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारी ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर कोरोना वायरस को लेकर गलत और असत्यापित खबरें फैलाने के कई मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्ट आम जनता में तनाव और भय उत्पन्न कर सकते हैं.

कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे 150 भारतीय

कोरोना वायरस के चलते उड़ानें रद्द होने से केरल के कम से कम 300 लोग मलेशिया के कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. ये लोग फिलिपीन, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा कर हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं. इनमें कई छात्र भी शामिल हैं. एक छात्रा ने कहा, ‘’कई उड़ानें रद्द हो गई हैं और हम कुछ घंटों से यहां फंसे हुए हैं. हम फिलिपीन वापस नहीं जा सकते और न ही भारत सरकार हमें लाने को तैयार है. हम भारतीय अधिकारियों से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं.’’

अमेरिका में ‘ग्रैंड प्रिंसेस’ पर फंसे भारतीय

वहीं, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास कोरोना वायरस प्रभावित ‘ग्रैंड प्रिंसेस’ क्रूज जहाज पर सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों के संपर्क में है और उन्हें हर प्रकार की आवश्यक मदद मुहैया करा रहा है. स्थानीय ‘मर्करी न्यूज’ ने बताया कि ओकलैंड में बंदरगाह पर पहुंचने से पहले यह जहाज कई दिन तक कैलिफोर्निया के तट के निकट समुद्र में घूमता रहा था. इसने अंतत: सोमवार सुबह सैन फ्रांसिस्को खाड़ी की ओर बढ़ना शुरू किया.

अमेरिका में 105 लोग संक्रमित

अमेरिका जैसे विकसित देश में इस संक्रामक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 105 पर पहुंच गई है और यह विषाणु उसके सभी 50 राज्यों तक फैल गया है. ऑस्ट्रेलिया में भी इस वायरस से 450 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हालात को संभालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं जिनमें अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए एक हजार अरब डॉलर का पैकेज देना भी शामिल है,

वुहान में लगातार दूसरे दिन केवल एक मामले की पुष्टि

कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन केवल एक मामले की पुष्टि हुई. हालांकि देश में इस बीमारी से 11 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3,237 पर पहुंच गई है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हुई तथा 13 नए मामलों की पुष्टि हुई. वुहान और हुबेई प्रांत 23 जनवरी से बंद हैं, हालांकि अब सरकार ने वहां कई उद्योगों और कारोबारों को बहाल करने की योजनाएं शुरू कर दी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget