एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर पुलिस का निर्देश, छुट्टी से लौटने वाले जवान कोरोना निगेटिव होने पर ही ज्वाइन कर सकेंगे

देश में कोरोना का कहर बरपाया हुआ है. जम्मू कश्मीर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है. अब जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने जवानों और अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ ज़रूरी हिदायत दी है.

जम्मू: पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और इस बढ़ते संक्रमण से जम्मू कश्मीर पुलिस भी अछूती नहीं है. अब जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने जवानों और अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ ज़रूरी हिदायत दी है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक अपने जवानों और अफसरों को करोना संक्रमण से दूर रखने के लिए पुलिस ने कोविड मैनेजमेंट ग्रिड को और सशक्त किया है. जम्मू पुलिस की तरफ से जारी इन नए दिशानिर्देशों के मुताबिक कोई भी अधिकारी या जवान जो घर से छुट्टी काट कर आ रहा हो उसे तब तक ड्यूटी पर नहीं आने दिया जाएगा जब तक कि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती.

वहीं, जम्मू में विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नाकों पर चेकिंग के दौरान आम जनता से जरूरी दूरी बनाए रखने की भी हिदायत दी गई है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों और अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं. जम्मू पुलिस की तरफ से जारी इन ताजा हिदायतों में कहा गया है कि जिस भी पुलिस कर्मचारी को खांसी, बुखार या कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए गए उसे उसी समय टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा. साथ ही उसके रिपोर्ट नेगेटिव आने तक उसे ड्यूटी पर नहीं आने दिया जायेगा.

यह भी पढ़ें.

चुनाव के लिए EC का गाइडलाइन: मतदाताओं को दिए जाएंगे दस्ताने, वोटिंग सेंटर पर होंगे थर्मल स्कैनर

इस वजह से साक्षी और मीराबाई को नहीं मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget