एक्सप्लोरर

भारत ने फिलीपींस समेत तीन देशों से बंद की आवाजाही, मनीला में अटके कई छात्रों ने लगाई मदद की गुहार

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक आपात हालत के चलते जहां पूरा मनीला शहर लॉक डाउन है, वहीं इसके कारण कई भारतीय छात्र फंस गए हैं.पिछले कुछ सालों में फिलीपींस भारत से मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए नया केंद्र बनकर उभरा है. कम लागत के कारण वहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने कोविड-19 के बचाव की कवायद में अतिरिक्त यात्रा प्रतिबंधों का एलान करते हुए अब अफगानिस्तान, फिलीपींस और मलेशिया से किसी भी यात्री के आने पर रोक लगा दी है. यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जिसके चलते कई छात्रों समेत अनेक भारतीय फिलीपींस और मलेशिया में अटक गए हैं.

फिलीपींस में राष्ट्रपति रोड्रिगो ने राष्ट्रीय आपदा प्रावधानों को लागू कर दिया है. इससे पहले सरकार ने बाहर जाना चाह रहे सभी विदेशियों को 72 घंटे की मियाद में फिलीपींस छोड़ने को कहा था. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक आपात हालत के चलते जहां पूरा मनीला शहर लॉक डाउन है, वहीं इसके कारण कई भारतीय छात्र फंस गए हैं. इनमें भी ज़्यादातर जोनेल्टा फाउंडेशन स्कूल ऑफ मेडिसिन में पढ़ने वाले हैं.

इनमें से कुछ छात्रों ने इस बीत की शिकायत भी की है कि उन्हें मनीला स्थित भारतीय दूतावास से ज़रूरी मदद नहीं मिल पा रही हैं. जयपुर से मनीला पढ़ने गई एक छात्रा मीनाक्षी यादव ने अपना वीडियो साझा करते हुए बताया कि शहर बंद होने के बावजूद बड़ी मुश्किल से वो अपने कुछ दोस्तों के साथ दूतावास मदद मांगने गई थीं. मगर क्वारन्टीन में होने के कारण उन्हें सहायता नहीं मिल पाई. कुछ ऐसी ही शिकायत बिहार में बेतिया से पढ़ने गए मेडिकल छात्र मोहम्मद फयाज अहमद ने भी दर्ज कराई. मनीला से निकलकर भारत आने की कोशिश कर रहे कई छात्र मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर के हवाई अड्डे पर भी अटके हैं.

इस बीच मनीला स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि विदेश मंत्रालय इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है. लिहाज़ा धैर्य बनाए रखें. महत्वपूर्ण है कि फिलीपींस में बीते कुछ दिनों के दौरान कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. ताज़ा जानकारी के मुताबिक फिलीपींस में अब तक 187 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और बीते 24 घंटों के दौरान ही 45 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

गत कुछ सालों में फिलीपींस भारत से मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए नया केंद्र बनकर उभरा है. कम लागत के कारण वहां बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Explained: कैसे फैलता है कोरोना, बचाव क्या हैं? पढ़ें जेहन में उठने वाले सभी सवाल के जवाब 

Coronavirus: मुंबई मास्क के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget