एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 14 हजार के पार, 24 घंटे में 635 नए केस सामने आए

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप अब और ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या रिकॉर्डतोड़ स्तर पर पहुंच रही है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 14 हजार के पार हो गए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कुल 14,053 केस हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में 635 नए मामले सामने आए हैं. अस्पतालों द्वारा भेजी गई डेथ रिपोर्ट के आधार पर मौत का आंकड़ा 276 हो गया है. करीब सात हजार लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और करीब इतने ही एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीएम केजरीवाल ने कहा- स्थिति नियंत्रण में, 4500 बेड अभी खाली दिल्ली में कोरोना की स्थिति और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, राज्य में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. अभी 240 वेंटिलेटर और सरकारी-प्राइवेट अस्पताल को मिलाकर करीब 4500 बेड खाली हैं. सरकार ने 117 प्राइवेट अस्पतालों को आदेश दिया है कि वह कोरोना मरीजों के लिए कम से कम 20 फीसदी बेड जरूर रखें. केजरीवाल ने बताया, सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जीटीबी अस्पताल को भी तैयार कर रही है. जीटीबी में करीब 1500 बेड्स तैयार किए जा रहे हैं. करीब दो हजार बेड्स को ऑक्सीजन बेड्स में बदलने की तैयारी है. ताकि स्थिति बिगड़ने पर भी मरीज को कोई दिक्कत न हो. देश में लगातार चौथे दिन कोरोना केस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढोत्तरी हो रही है. आज संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 38 हजार 845 पहुंच गई है. इसी के साथ भारत आज सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में नंबर 10 पर पहुंच गया है. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6977 नए मामले सामने आए हैं, जो लगातार चौथे दिन की सबसे ज्यादा बढोत्तरी है. वहीं पिछले 24 घंटों में 154 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 4021 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 57 हजार 721 लोग ठीक भी हुए हैं. ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget