एक्सप्लोरर

Coronavirus India: देश में कल संक्रमण से हुई 110 लोगों की मौत, अबतक 41 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

ICMR ने जानकारी दी है कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 84 लाख 73 हजार 178 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से सात लाख 21 हजार 121 सैंपल कल टेस्ट किए गए.वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि पिछले साल दक्षिणी इंग्लैंड में सामने आए कोरोना वायरस के अत्यंत संक्रामक और ज्यादा घातक स्वरूप में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं.

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस के 11 हजार 39 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 110 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि बीते चार दिनों से देश में संक्रमण के दैनिक मामले 15 हजार से कम आ रहे हैं और पिछले करीब एक महीने से मृतकों की संख्या भी 300 से नीचे बनी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक करीब साढ़े 41 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राष्ट्रव्यापी कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

इस वक्त देश में रिकवरी दर 97 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल कुल 14 हजार 225 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ चार लाख 62 हजार 631 हो गई है. देश में अब एक लाख 60 हजार 57 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं अबतक कोरोना के देश में एक करोड़ सात लाख 77 हजार 284 मामले सामने आ चुके हैं. इस वक्त देश में रिकवरी दर 97 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत पर बनी हुई है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 84 लाख 73 हजार 178 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से सात लाख 21 हजार 121 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

दिल्ली में अब 6 दिन चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम

दिल्ली में हफ्ते में चार दिन के बजाय अब से छह दिन कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कुल 9357 लोगों को टीका लगाया गया. दिन में टीके के प्रतिकूल असर के 17 मामले सामने आए और लक्षित लाभार्थियों में से 51 फीसदी को टीके की खुराक दी गई. टीका लगाया गया जबकि केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में 1226 स्वास्थ्य कर्मियों को ' कोवैक्सीन ' का टीका लगाया गया.

कोरोना के नए स्वरूप में फिर से बदलाव की आशंका

वहीं, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि पिछले साल दक्षिणी इंग्लैंड में सामने आए कोरोना वायरस के अत्यंत संक्रामक और ज्यादा घातक स्वरूप में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं. परीक्षण के दौरान इंग्लैंड के कैंट क्षेत्र में मिले वायरस के स्वरूप में बदलाव का पता चला है और इसे ‘ई484 के’ नाम दिया गया है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में कोरोना वायरस के स्वरूपों में भी बदलाव का पता चला था.

यह भी पढ़ें-

पॉप स्टार रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग का भी किसानों को समर्थन, अबतक इन ग्लोबल सेलिब्रिटीज ने उठाई आवाज़

Photos: संसद में अलग लुक में नज़र आए राहुल गांधी, दिल्ली की सर्दी के बीच पहनी हॉफ शर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक खरात मामले में ED का एक्शन, रूपाली चाकणकर की बहन-भतीजे को नोटिस, 70 करोड़ के घोस्ट अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
अशोक खरात मामले में ED का एक्शन, रूपाली चाकणकर की बहन-भतीजे को नोटिस, 70 करोड़ के घोस्ट अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
कहीं आंधी तूफान तो कहीं भारी बारिश... यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम? जानें
कहीं आंधी तूफान तो कहीं भारी बारिश... यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम? जानें
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान, EVM में छेड़छाड़ के लगे थे आरोप
बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान, EVM में छेड़छाड़ के लगे थे आरोप
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की तबीयत बिगड़ने पर पीएम मोदी का आया रिएक्शन, कहा- वह जल्द से जल्द...
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की तबीयत बिगड़ने पर पीएम मोदी का आया रिएक्शन, कहा- वह जल्द से जल्द...

वीडियोज

Sansani: जबलपुर हादसा में क्या सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार? | Jabalpur Bargi Dam | MP News
Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: बरगी डैम में बड़ा हादसा.. जिम्मेदार कौन? | MP News
Chitra Tripathi: TMC vs BJP, किसका होगा बंगाल? | Bengal Elections | EVM | Mamata
Pratima Mishra: EVM पर मिडनाइट की 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! | Bengal Election 2026 | TMC | Mamata | BJP
Iran- US War: ट्रंप की चाल से ईरान में सियासी तूफान | Iran US War | Hormuz | Trump | Mojtaba

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहीं आंधी तूफान तो कहीं भारी बारिश... यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम? जानें
कहीं आंधी तूफान तो कहीं भारी बारिश... यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम? जानें
'EVM में कमल के बटन पर काला टेप...', बंगाल में पुनर्मतदान पर बोले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
'EVM में कमल के बटन पर काला टेप...', बंगाल में पुनर्मतदान पर बोले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
वो सिर्फ 15 साल का है..., वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना
वो सिर्फ 15 साल का है..., वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना
US Tariffs on Euro Car and Truck: यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
'मैं 13-14 घंटे भी काम करती हूं और...', 8 घंटे काम करने की बहस पर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने दिया जवाब
'मैं 13-14 घंटे भी काम करती हूं और...', 8 घंटे काम करने की बहस पर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने दिया जवाब
'हाथ जोड़कर निवेदन...', खेड़ा विवाद पर हेमंता सरमा से कांग्रेस ने की अपील, फिर शुरू किया पलटवार
'हाथ जोड़कर निवेदन...', खेड़ा विवाद पर हेमंता सरमा से कांग्रेस ने की अपील, फिर शुरू किया पलटवार
क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
क्यों हर UPI यूजर के पास होना चाहिए एक अलग बैंक अकाउंट? ये हैं बड़े फायदे, ठगी से बचेंगे
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी में जग गई है गंदगी की मोटी परत, बिना मेहनत के झट से ऐसे होगी साफ 
पानी की टंकी में जग गई है गंदगी की मोटी परत, बिना मेहनत के झट से ऐसे होगी साफ 
Embed widget