एक्सप्लोरर

Coronavirus India: देश में कल हुई 81 लोगों की मौत, अबतक साढ़े 87 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 फीसदी हो गई है.देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब एक लाख 36 हजार 872 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 33 हजार 25 है.

Coronavirus India: देश में बीते दो हफ्तों से संक्रमण के रोजाना मामले 15 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं. इसके अलावा करीब डेढ़ महीने से मौतों का आंकड़ा भी घटकर 200 से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 9 हजार 121 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 81 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक 87 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगना शुरू हो गया है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 55 हजार 813 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ नौ लाख 25 हजार 710 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 55 हजार 813 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब एक लाख 36 हजार 872 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 33 हजार 25 है. देश में अबतक कुल 87 लाख 20 हजार 822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हुई

बता दें कि देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 फीसदी हो गई है. कुल 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं. वहीं, कुल सक्रिय मामलों में से 79.69 फीसदी पांच राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से हैं. अकेले भारत के कुल सक्रिय मामलों में से संचयी रूप से (69.41 फीसदी) दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र से हैं.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड त्रासदी: टूट रही है अपनों को पाने की आस, 9वें दिन तक सिर्फ 56 शव बरामद, अभी भी 149 लोग लापता

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 8वें दिन इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 89 के पार, राजस्थान में शतक के करीब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget