एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत अभी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के चरण में नहीं पहुंचा है: सरकार

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले सामने आने के साथ ही गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कोविड-19 के सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के चरण में अभी नहीं पहुंचा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में ओएसडी राजेश भूषण से जब यह पूछा गया कि क्या भारत सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के चरण में पहुंच गया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय (हषवर्धन) ने जीओएम के बाद आज भी स्पष्ट किया कि भारत अब भी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के चरण में नहीं पहुंचा है. कुछ भौगोलिक क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैला है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे देश के केवल 49 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 प्रतिशत मामले हैं. यदि 733 से अधिक जिलों वाले देश के 49 जिलों में 80 प्रतिशत मामले सामने आए हैं, तो सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलने की बात करना सही नहीं है.’’

भूषण ने कहा कि यदि कोई संक्रमित व्यक्ति पाया जाता है, तो निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उसके संपर्क में आए लोगों का तीन दिन में पता लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत, प्रति 10 लाख लोगों में कोविड-19 संक्रमण के मामले और मौत की संख्या की सबसे कम दर वाले देशों में शामिल है.

आईसीएमआर के एक अधिकारी ने बताया भारत में औसतन प्रतिदिन 2.6 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा रही है. देश में जांच की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. भूषण ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन संक्रमित लोगों की संख्या से 1.75 गुणा अधिक है. उन्होंने बताया कि भारत में कोविड-19 के कारण मारे गए 53 प्रतिशत लोगों की आयु 60 साल से अधिक है.

डब्ल्यूएचओ के एक प्रवक्ता के, वायरस के हवा में फैलने के संकेत मिलने संबंधी बयान के बारे में पूछे जाने पर भूषण ने कहा, ‘‘हम विशेष रूप से इस पहलू पर डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से मिल रही सूचना पर नजर रख रहे हैं, लेकिन आप इस बात की सराहना करेंगे और इस बात पर गौर करेंगे कि संक्रमण के शुरुआती दौर में भी हमने और प्रधानमंत्री ने ‘दो गज दूरी’ पर जोर दिया था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हवा में लंबे समय तक रहने वाली छोटी बूंदों के संपर्क में आने से बचाव होता है.’’उल्लेखनीय है कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से करीब 75 फीसदी नए मामले सामने आए.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 487 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 21,129 हो गयी. देश में 4,76,377 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि फिलहाल 2,69,789 संक्रमित लोगों का उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

भारत-चीन के बीच टकराव टालने के लिए सेना की वापसी के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हुई- सूत्र

यस बैंक घोटाला: ED ने 2203 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की, बैंक खाते और लग्जरी गाड़ियां भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget