एक्सप्लोरर

Coronavirus: अन्य देशों की तुलना में भारत में बेहतर है रिकवरी रेट, प्रति लाख आबादी पर हैं 10.7 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट यानी संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं मृत्यु दर भी लगातार कम हो रही है. दुनिया के बाकी देशों से तुलना करने पर भारत में हालात ठीक हैं.

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है. लगातार नए मामले सामने आ रहे है. मंगलवार को भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 145380 पहुंच गई. मामले बढ़ते जा रहे है लेकिन केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में हालात ठीक हैं और बाकी देशों के मुकाबले भारत की स्तिथि बेहतर है.

संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस समय देश में रिकवरी रेट यानी इस संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 41.61% है. लॉक डाउन की शुरुवात में यानी 25 मार्च को ये दर 7.10% थी. वहीं दूसरे लॉकडाउन की शुरुआत में यानी 15 अप्रैल संक्रमण से ठीक होनेवालों की दर 11.42% हो गई. वहीं तीसरे लॉक डाउन की शुरआत में यानी 3 मई को ये दर बढ़ कर 26.59% हो गई. वहीं चौथे लॉक डाउन में यानी 18 मई को ये दर 38.29% पहुंच गई. लगातार संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या बढ़ रही है.

प्रति लाख आबादी पर 10.7 मामले

इसके अलावा केस प्रति लाख आबादी यानी हर एक लाख की आबादी में केस की बात करें तो भारत में ये 10.7 है. सबसे ज्यादा स्पेन 504.6, बेल्जियम 499.8, यूएस में 486.8 है. यहां भी भारत की हालत दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले काफी बेहतर है.

संक्रमण से मौत की दर में लगातार आ रही है गिरावट

मृत्यु दर यानी संक्रमण से मारनेवालों दर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. जहां 15 अप्रैल तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की मृत्य दर 3.30% थी वहीं अब ये 26 मई को मृत्यु दर 2.87% है. यानी संक्रमण से मौत की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. दुनिया के बाकी देशों के मुक़ाबले भी भारत में इस फेटालिटी रेट भी कम है. दुनिया में इस इस संक्रमण से मृत्यु दर 6.4% है. दुनिया के बाकी देशों की बात करें तो सबसे ज्यादा फ्रांस में 19.9% मृत्यु दर है. इसके बाद बेल्जियम 16.3% और इटली में 14.3% है.

वहीं प्रति लाख पर मृत्यु की बात करें तो भारत में 0.3 है. वहीं दुनिया की बात करें तो ये 4.5 है. वहीं सबसे ज्यादा बेल्जियम, स्पेन, यूके और इटली में है. यानी भारत की स्तिथि यहां भी बाकी देशों के मुकाबले काफी बेहतर है.

भारत में एक्टिव केस 80722 है यानी जिनका इलाज चल रहा है. वहीं संक्रमण से अब तक 60490 मरीज ठीक हुए है. जबकि संक्रमण से अब तक 4167 मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 6535 नए मामले आए जबकि 146 मरीजों की मौत हुई है.

Coronavirus: पिछले 24 घंटों में सामने आए 6535 नए मामले, अबतक 4167 लोगों की मौत | राज्यवार आंकड़े

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटों में दुनियाभर में 90 हजार नए मामले सामने आए, तीन हजार की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget