एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मामला, लंदन से लौटी 23 साल की लड़की संक्रमित

लंदन से लौटी महिला के जांच के नमूने में संक्रमण पाया गया है. लड़की एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है. प्रशासन ने पहले ही सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल्स, जिमखानों, स्विमिंग पूल, पब, स्पा सेंटरों और कोचिंग केंद्रों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में लंदन से लौटी 23 साल की महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है. यह केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का पहला मामला है. एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 21 निवासी महिला की स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा औॅर अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के जांच केंद्र में जांच की गई.

लड़की स्थानीय अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने बताया, ‘‘लंदन से लौटी महिला के जांच के नमूने में संक्रमण पाया गया है.’’ राम ने बताया कि वह यहां एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है. चंडीगढ़ में कोविड-19 का यह पहला मामला है. इस बीच, प्रशासन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ एहतियाती कदम के तौर पर केंद्र शासित सचिवालय में जनता से जुड़े कार्य बंद कर दिए हैं.

पहले मामले के बाद प्रशासन सख्त

आदेश के अनुसार, दोपहर एक बजे से कार्यालयों में आम जनता के प्रवेश को रोक दिया गया है. विभागों को जन कार्य जल्द से जल्द निपटाने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें कार्यालय आने के लिए विवश न होना पड़े. इसके अनुसार, विभागों या कार्यालयों में सभी कर्मियों में वायरस के किसी भी लक्षण का पता लगाने के लिए थर्मल जांच की जाएगी. उन्हें आवश्यक न होने पर बैठकें न करने की सलाह भी दी गई है.

प्रशासन ने पहले ही सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल्स, जिमखानों, स्विमिंग पूल, पब, स्पा सेंटरों और कोचिंग केंद्रों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है. उसने मशहूर रॉक गार्डन को भी एहतियातन बंद करने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें-

पूर्व CJI रंजन गोगोई ने ली राज्यसभा सदस्य पद की शपथ, सभापति वेंकैया नायडू से भी मिले

Coronavirus: पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, वायरस से निपटने की कोशिशों पर करेंगे चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget