एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: हिमाचल का पुलिस मुख्यालय सील, डीजीपी की रिपोर्ट आई निगेटिव

हाल ही में एक व्यक्ति ने डीजीपी से मुलाकात की थी. जिसकी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. डीजीपी समेत 28 अन्य अधिकारी आईसोलेशन में चले गए हैं. वहीं डीजीपी कुंडू और 27 अधिकारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है.

शिमलाः कोरोना वायरस संक्रमण के डर से हिमाचल प्रदेश के पुलिस मुख्यालय को मंगलवार को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू और 28 अन्य अधिकारी आईसोलेशन में चले गए हैं. गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने हाल ही में पुलिस प्रमुख से मुलाकात की थी. जिसकी बाद में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी.

डीजीपी में नहीं मिला संक्रमण

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीजीपी कुंडू और 27 अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के अनुसार उनमें संक्रमण सामने नहीं आया है. वहीं उनका कहना है कि अभी एक नमूने की फिर जांच की जाएगी. आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि यहां पुलिस मुख्यालय से इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) में 29 नमूने भेजे गए थे.

उन्होंने बताया कि डीजीपी समेत 28 नमूनों की जांच करने पर पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं हैं जबकि एक नमूना अनिर्णायक रहा जिसकी दोबारा जांच की जाने की जरुरत है. पुलिस प्रवक्ता खुशाल शर्मा ने बताया कि एक जून को डीजीपी के कार्यभार ग्रहण करने पर एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने और मिलने पुलिस मुख्यालय आया था.

पुलिस विभाग के 28 अधिकारी होम आईसोलेशन में गए

उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि सोमवार को उक्त व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और मंगलवार को संक्रमण से दिल्ली में उसकी मौत हो गई. प्रवक्ता ने बताया कि यह सूचना मिलते ही डीजीपी और संभवत: उस व्यक्ति के संपर्क में आए 28 अधिकारी तत्काल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं ही होम आईसोलेशन में चले गए.

उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डीजीपी से मिलने के बाद वह व्यक्ति दिल्ली चला गया था. उन्होंने कहा कि व्यक्ति जिस-जिस जगह पर गया था उसे सील करके संक्रमण मुक्त किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला था या हिमाचल प्रदेश का.

यह भी पढ़ेंः

ग्रेटर नोएडा: युवक के साथ दबंगों का अमानवीय व्यवहार, दूध ले जाने से इंकार पर बुरी तरह की पिटाई

नोएडा में लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget