एक्सप्लोरर

CoronaVirus: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- भारत में कुल 28 केस, सावधानी ही बचाव है

मीटिंग में दिल्ली के तीनों नगर निगमों के कमिश्नर और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद थे.कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने होली मिलन समारोह में हिस्सा न लेने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की एंट्री से भारत सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. दिल्ली में लगातार हाईलेवल की मीटिंगों का दौर चल रहा है. इसी सिलसिले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक हुई. इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत दिल्ली के तीन बड़े अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मौजूद थे. मीटिंग में तीनों नगर निगमों के कमिश्नर और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद थे. मीटिंग के बाद हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में अब तक इस वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं. इससे सावधानी ही बचाव है.

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के की उच्च स्तरीय बैठक खत्म होने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि तीन लाख से ज्यादा N95 मास्क का इंतजाम किया गया है. दिल्ली के 25 अस्पतालों में 230 बेड का भी इंतजाम किया गया है. मेडिकल स्टाफ को आठ लाख मेडिकल किट उपलब्ध करवायी गयी हैं.

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ''हमने मीटिंग में कोरोना वायरस को लेकर विस्तार से चर्चा की है. हमने दिल्ली से सरकार से भी कहा कि अगर भविष्य में केस की संख्या बढ़ती है तो उस हिसाब से अपने सभी अस्पतालों में अच्छी क्वालिटी के आइसोलेशन वॉर्ड तैयार करें. इस तरह के आदेश हमने पूरे देश के अस्पतालों को दिए हैं. हमने स्वास्थ्य सचिव को भी देशभर में निरीक्षिण के लिए भेजा था. उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जाकर मुआयना किया और सुधार के सुझाव दिए.''

हर्षवर्धन ने कहा, ''जहां भी केस सामने आ रहे हैं उस पूरे इलाकों को हम चिन्हित करके वहां सेनेटाइजेशन का काम कर रहे हैं. हमने दिल्ली सरकार से कहा है कि सर्विलांस टीम में अच्छे डॉक्टर और सुविधाएं देकर उन्हें मजबूत बनाएं. एयरपोर्ट पर भी आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है. आज तीन बजे इस पर मंत्री समूह की बैठक होनी है. हम पहले 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे लेकिन अब सभी फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी.''

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ''ईरान की सरकार से हम बात कर रहे हैं, वहां हम अपने वैज्ञानिकों को भेज रहे हैं. इसके साथ ही हम वहां पर लैब को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. हम ईरान से लाने वाले यात्रियों की जांच वहीं पर करवा कर लाएं. इस बात की जानकारी भी मंत्री समूह को दी जाएगी.''

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि ''इटली से आए 21 लोगों के ग्रुप में 16 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया. इसके साथ ही उस ग्रुप को घुमाने वाले भारतीय ड्राइवर का टेस्ट भी पॉजीटिव आया है. यह समूह 21 फरवरी को भारत आया था. यह ग्रुप घूमने के लिए जयपुर गया जहां एक व्यक्ति को बुखार आया. इसके बाद जांच में यह पॉजिटिव निकला. हमने पूरे ग्रुप की जांच करवाई, तो 16 उनके ग्रुप के लोग और एक भारतीय ड्राइवर भी शामिल है.''

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट ने दी क्रिप्टो करेंसी में व्यापार करने की इजाजत, RBI के प्रतिबंध को हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget