एक्सप्लोरर

सावधान! कोरोना वायरस का डर बन चुका है हैकर्स का हथियार, एक क्लिक बना सकता है ठगी का शिकार

जानकारों ने बताया कि हैकर्स ने सबसे पहले जापान को अपना शिकार बनाया. इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन को निशाना बनाया गया. अब उनकी नजर मुंबई सहित पूरे भारत पर है.

मुंबई: आप इंटेरनेट पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी तलाश रहे हैं तो सबसे पहले यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. कोरोना वायरस ने पूरे दुनिया मे खौफ का माहौल बना रखा है. भारत में भी कोरोना वायरस से जुड़े दो संदिग्ध मरीज पाए गए हैं जिनका इलाज चल रहा है. पूरे विश्वभर में खौफ का पर्याय बन चुका कोरोना वायरस अब ठगों का हथियार बना हुआ है. इसके जरिए न केवल आपके पर्सनल डाटा बल्कि आपके बैंक अकॉउंट तक को साफ किया जा सकता है. महज एक क्लिक से भले आप कोरोना वायरस से पीड़ित कभी न हो पर आप साइबर फ्रॉड के शिकार जरूर बन सकते हैं.

कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी, अलर्ट और सावधानियों से जुड़ा कोई भी मेल या वाट्सएप मैसेज का महज एक क्लिक ही आपको साइबर ठगी का शिकार बना सकता है. लगातार बढ़ रहे इन मामलों को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने लोगों को एलर्ट किया है. दरअसल, पिछले साल के नवंबर महीने में चीन के वुहान प्रान्त से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. हर कोई इस वायरस की खबर से डर हुआ है और इसी डर को हैकर्स ने हथियार बना लिया है. हैकर्स कोरोना वायरस से जुड़ी हुई जानकारियां, सावधानी, पहचान के तरीके और बचने के लिए उपायों जैसे मेल, मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज और लिंक आर्टिकल्स डालते हैं. आप जैसे ही उस लिंक या वेब पेज पर जाते हैं तो आपका निजी डेटा चोरी हो जाता है.

ईमेल हैकर्स विश्वास बनाये रखने के लिए किसी एनजीओ या विश्व स्वास्थ्य संगठन या फर्जी सरकारी संस्था के नाम पर मेल भेजते हैं ताकि कोई शक न हो. इसके अलावा ऐसी भाषा का भी प्रयोग करते हैं कि लोग डर या फिर उत्सुकता से मेल में दिए लिंक को क्लिक करें.

क्लिक करते ही सभी पर्सनल इन्फॉर्मेशन, मैसेज, ऑन लाइन बैकिंग, मोबाइल बैंकिंग और रूट ट्रांजेक्शन से जुड़ी हर जानकारी पासवर्ड के साथ सीधे हैकर के पास पहुंच जाती है. फिर महज कुछ मिनट में आपका बैंक अकॉउंट साफ होने लगता है और आपकी निजी जानकारी लीक हो जाती है. इतना ही नहीं आपके मेल, व्हाट्सएप्प और मैसेज में मौजूद अन्य लोगों से जुड़ी जानकारी भी हैकर्स तक पहुंच सकती है.

लिंक को क्लिक करते ही पूरा सिस्टम हैक हो सकता है. जानकारों के मुताबिक कोरोना वायरस के नाम पर ईमेल और मैसेज के जरिए ठगी को सबसे पहले जापान फिर अमेरिका और ब्रिटेन में अंजाम तक पहुंचाया गया. अब हैकर्स की नजर मुंबई सहित पूरे भारत पर है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget