एक्सप्लोरर

Coronavirus: पॉजिटिविटी रेट के मामले में गोवा सबसे आगे, महाराष्ट्र में अब सुधर रहे हालात

देश में इस वक्त 11 ऐसे राज्य हैं जिनकी पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से अधिक दर्ज हुई है. गोवा में 43 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट बनी है जिसके बाद वो पहले स्थान पर आ गया है. वहीं, कर्नाटक दूसरे स्थान पर आ पहुंचा है.

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया हुआ है. संक्रमितों की संख्या भले ही पहले के मुकाबले कम हुई हो लेकिन मामले अब भी रोजाना लाखों की संख्या में दर्ज हो रहे हैं. वहीं, मौतों का आंकड़े ने भी सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा रखी है.

राज्यों की पॉजिटिविटी रेट पर नजर डाली जाए तो 4 मई से 17 मई के बीच कर्नाटक में 32 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुई है जिसके बाद राज्य दूसरे स्थान पर आ पहुंचा है. वहीं गोवा में 43 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट बनी है जिसके बाद वो पहले स्थान पर आ गया है. महाराष्ट्र की बात करें तो इस वक्त 4.2 लाख एक्टिव केस हैं तो केरल में 3.4 लाख एक्टिव केस मौजूद हैं.

पश्चिम बंगाल में 30 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट

किसी राज्य में ज्यादा पॉजिटिविटी रेट होने का मतलब है कि प्रदेश में टेस्टिंग और ट्रैकिंग की संख्या आबादी के हिसाब से ना होना. सर्वे कि मुताबिक, 4 मई से 17 मई के आंकड़ों पर गौर करें तो पश्चिम बंगाल में 30 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट है जिसके बाद प्रदेश तीसरे स्थान पर आ गया है. वहीं, केरल में 27 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुई है जिसके बाद वो चौथे स्थान पर आ गया है.

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र बेहतर श्रेणी में आए

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में काफी सुधार देखने को मिला है. ये राज्य बेहतर श्रेणी में आ दर्ज हुए हैं. इन राज्यों के अलावा, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और तेलंगना बेहतर श्रेणी में अपनी जगह बना चुके हैं.

आपको बता दें, देश के 11 राज्य की इस वक्त पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से अधिक हैं. वहीं देश की पॉजिटिविटी रेट इस 4 मई से 17 मई के बीच 21.4 प्रतिशत से 19.5 प्रतिशत पर आ गई है लेकिन समस्या अभी भी नहीं टली है. देश में प्रतिदिन लाखों की संख्या में मामले दर्ज हो रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ समेत अन्य खराब श्रेणी में

जो राज्य सबसे खराब श्रेणी में हैं वो उत्तारखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, ओडिसा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और असम हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट डबल से ट्रिपल होते दिख रही है.

यह भी पढ़ें.

सिंगापुर ने कहा- केजरीवाल के बयानों से उठा विवाद अब खत्म, मगर CM के दावों पर पोफ्मा कानून में कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget