एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से भारत में पहली मौत की पुष्टि, कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा

कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के बुजुर्ग ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया है.

बेंगलुरु: कर्नाटक में दो दिन पहले हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है. राज्य सरकार ने गुरुवार को बताया कि इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था, जिस कारण उसका इलाज चल रहा था. मृत्यु पूर्व लिए गए उसके नमूनों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने ट्वीट किया कि इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उन्हें पृथक रखने और प्रोटोकॉल में शामिल अन्य कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी मृत्यु हो गयी थी और जो कोविड-19 संक्रमण का संदिग्ध मरीज था, उसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.

उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उन्हें पृथक रखने और प्रोटोकॉल में शामिल अन्य कदम उठाए जा रहे हैं.’’ हाल ही में सउदी अरब से लौटे इस व्यक्ति की मंगलवार रात मौत हो गई थी.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, सउदी अरब से वापसी के बाद उसमें वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे. बाद में छह मार्च को उसे बुखार और खांसी हुई. एक डॉक्टर ने उसके घर जाकर उसे देखा और इलाज किया. उन्होंने बताया, लक्षण ज्यादा दिखने पर नौ मार्च को उसे कलबुर्गी के निजी अस्पताल में भती्र कराया गया। इस निजी अस्पताल में उसके वायरल न्यूमोनिया से ग्रस्त होने और कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका की बात सामने आयी.

अधिकारी ने बताया कि नौ मार्च को व्यक्ति का नमूना लिया गया.जांच रिपोर्ट का इंतजार किए बगैर उसके तीमारदारों ने जोर दिया कि मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाए और वे उसे हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए. मरीज को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ. उसे मंगलवार को कलबुर्गी स्थित गुलबर्गा मेडिकल साइंस संस्थान लाया जा रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गयी. कर्नाटक में अभी तक पांच लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

भारत में कोरोना के कुल 73 पॉजिटिव मामले

बता दें कि दिल्ली से पहले केरल और जम्मू में सिनेमाघरों को बंद करने का एलान किया गया था. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पब्लिक गैदरिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है. भारत में कोरोना के कुल 73 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से 56 भारतीय हैं और 17 नागरिक विदेशी हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक कुल छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget