एक्सप्लोरर

Coronavirus: जम्मू में दाखिल होने वाले हर शख्स को दो हफ्तों के लिए क्वारंटाइन में रखा जायेगा

देश भर में लगतार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रदेश में फैलने से रोकने के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है. जम्मू में प्रशासन ने धारा 144 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट को सख्ती से लागू करते हुए 3 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

जम्मू: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे राज्यों से सड़क के रास्ते जम्मू में दाखिल होने वाले हर शख्स को दो हफ्तों के लिए क्वारंटाइन में रखा जायेगा. वहीं, जम्मू में प्रशासन ने धारा 144 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट को सख्ती से लागू करते हुए 3 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है.

देश भर में लगतार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रदेश में फैलने से रोकने के लिए जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कठुआ ज़िले के लखनपुर का दौरा किया. बता दें कि कठुआ ज़िले का लखनपुर जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार है जहां से पंजाब की सीमा शुरू हो जाती है. यहां पहुंच कर उन्होंने बाहर से आए यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और दूसरे राज्यों से जम्मू की तरफ आने वाले रास्तों पर बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों पर हो रही निगरानी की समीक्षा की. उनके साथ ज़िले के एसएसपी और डीएम मौजूद रहे.

कठुआ के डीएम ओपी भगत के मुताबिक मुख्य सचिव के निर्देशों पर अब जम्मू-कश्मीर में सड़क के रास्ते से आने वाले हर यात्री को 14 दिन के क्वारंटाइन में रखा जायेगा. इस अवधि से पहले किसी भी यात्री को घर जाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. उनके मुताबिक जम्मू-कश्मीर अभी इस ख़तरनाक बीमारी से बचा हुआ है और उनके पास बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को क्वारंटाइन करने के अलावा कोई चारा नहीं है.

वहीं जम्मू में प्रशासन ने धारा 144 के साथ-साथ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत 3 से अधिल लोगों के जमा होने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है. लोगो से अपील की गई है कि ज़रूरी सामान लेने के लिए प्रत्येक परिवार का एक ही शख्स ही घर से निकले.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: दिल्ली समेत इन राज्यों में लागू किया गया कर्फ्यू, जानिए Covid-19 से कैसा है देश का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget