एक्सप्लोरर

पंजाब में 1 मई से 18 से 45 साल के लोगों को नहीं लग पाएगी कोरोना की वैक्सीन, जानें क्यों?

मोदी सरकार ने कल 1 मई से पूरे देश में 18 से 45 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया था, पर अब कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की है कि टीका उपलब्ध न होने के कारण 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण को तय समय से शुरू नहीं किया जा सकता.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कल 1 मई से पूरे देश में 18 से 45 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का एलान किया था पर अब कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की है कि टीका उपलब्ध न होने के कारण 18 से 45 आयु वर्ग के टीकाकरण को तय समय से शुरू नहीं किया जा सकता. अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि टीका उपलब्ध न होने के कारण, 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण के तीसरे चरण को तय समय से शुरू नहीं किया जा सकता है. इससे पहले बुधवार यानी 28 अप्रैल को शाम 4 बजे से टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. पहले ही दिन 1.32 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था. 18+ के वैक्सीनेशन के लिए कोविन और आरोग्य सेतु एप के अलावा कोविन पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है.

इससे पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि राज्य को कोरोना वायरस रोधी टीके की 25-30 लाख शीशियां जब तक नहीं मिल जाती तब तक 18-44 साल की उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, टीकाकरण शुरू करने के लिए कम से कम पांच दिन का पर्याप्त स्टॉक होना चाहिए. राज्य की क्षमता रोजाना आठ लाख लोगों को टीका लगाने की है. 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी कहा कि पर्याप्त टीका मिल जाने पर ही 18-45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा. गोवा सरकार ने कोविशील्ड टीका बनाने वाले सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को पांच लाख खुराकों का ऑर्डर दिया हुआ है. मध्य प्रदेश में एक मई से टीकाकरण अभियान शुरू होना था पर टीका प्राप्त न होने से यह अभियान अब एक मई के बदले तीन मई के बाद शुरू हो सकेगा. 

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी टीके की कमी के चलते टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू नहीं हो पायेगा. तेलंगाना जन स्वास्थ्य के महानिदेशक जी श्रीनिवास राव ने कहा कि कोई तय नहीं है कि टीकाकरण के लिए स्टॉक कब उपलब्ध होगा. हम टीके की तलाश में हैं. हमें करीब चार करोड़ खुराक की जरूरत है. वहीँ, आंध्र प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, टीके की खरीद में देरी से एक मई से टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जा सकता। 

गुजरात सरकार ने कहा कि पर्याप्त संख्या में टीका न मिलने से वह तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान अभी शुरू नहीं करेगी. वहीँ जम्मू-कश्मीर में 1 मई से 18 साल से अधिक की आयु के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू नहीं होगा. दिल्ली सरकार का भी कहना है कि टीकाकरण के लिए शहर के पास टीके नहीं हैं और इनकी खरीद के लिए उत्पादकों को ऑर्डर दे दिए गए हैं. 

बिहार की बात करें तो एक मई से वहां भी टीकाकरण नहीं हो पाएगा. बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से कहा गया है कि दूसरे सप्ताह से 18 साल से ऊपर वालों को कोरोना का टीका लगेगा. बिहार में 18-45 साल के लोगों की आबादी करीब 5.46 करोड़ है.

 

ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- 2 लाख से ज़्यादा मृतक और जवाबदेही ज़ीरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget