एक्सप्लोरर

कोरोना की पहली दवा मिलने का दावा, डेक्सामेथासोन से ठीक हो रहे हैं कोविड-19 के मरीज

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डेक्सामेथासोन दवा उत्साहवर्धक साबित हुई है.ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नतीजे में भारी जोखिम मरीजों के लिए जीवन रक्षक बताया गया है.

Coronavirus Vaccine: कोरोना वायरस महामारी की क्या कोई दवा सामने आ गई है? ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डेक्सामेथासोन बड़ी कामयाबी है. सस्ती और आसानी से मिलने वाली दवा कोरोना वायरस के भारी जोखिम वाले मरीजों की जान बचा सकती है. डेक्सामेथासोन दुनिया में जारी परीक्षण का सबसे बड़ा हिस्सा है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नतीजे में कहा गया है कि जो लोग वेंटिलेटर पर थे, दवा के इस्तेमाल से मौत का खतरा एक तिहाई कम हो गया.

वेंटिलेटर मरीजों के लिए है एक आस

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्रिटेन में महामारी की शुरुआत में दवा का इस्तेमाल किया जाता तो करीब 5 हजार लोगों की जान बचाई जा सकती थी. गरीब मुल्कों में बड़ी संख्या के कोविड-19 मरीजों को भी इससे बड़ा फायदा पहुंच सकता था. इसके नतीजे से पता चला है कि भारी जोखिम वाले मरीजों में इसने बेहतरीन काम किया है. मगर ये उन लोगों के लिए मुफीद है जो वेंटिलेटर पर या भारी जोखिम में है और जिनको सांस लेने में दिक्कत के चलते ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी.

अस्पताल में बिना भर्ती हुए 20 में से 19 मरीज ठीक हुए- दावा

नतीजे में खुलासा हुआ कि कोरोना संक्रमण के साथ अस्पताल में बिना भर्ती हुए 20 में से 19 मरीज ठीक हो गए. हालांकि अस्पताल में दाखिल होनेवाले मरीज भी ठीक हुए हैं मगर उन्हें ऑक्सीजन या अन्य उपकरणों की जरूरत पड़ी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम के परीक्षण में अस्पताल में भर्ती 2 हजार मरीजों को दवा दी गई जबकि अस्पताल से बाहर के 4 हजार मरीजों पर दवा का इस्तेमाल किया गया. परीक्षण में पता चला कि जो मरीज वेंटिलेटर पर थे उनमें मौत का खतरा घटकर 40 फीसद से 28 फीसद हो गया. जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत थी उनमें मौत का खतरा 25 से घटकर 20 फीसद हो गया.

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, “वैज्ञानिक उपलब्धता पर जश्न मनाने का उचित मौका है. हमने दवा की सप्लाई सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए हैं.” प्रोफेसर पीटर होर्बी ने कहा, “अबतक सिर्फ यही दवा है जिसने मृत्यु दर कम किया है. ये बहुत  उत्साहजनक नतीजे हैं.” एक अन्य शोधकर्ता प्रोफेसर लैंडरी दवा के परीक्षण से इतने ज्यादा प्रभावित हैं कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिना देर किए दवा दी जाने की वकालत की है. साथ ही उनकी ये भी चेतावनी है कि लोगों को बाहर जाकर घर के लिए दवा नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये दवा कोरोना वायरस के हल्के लक्षण वाले मरीजों को मदद करनेवाली नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन चेताती हैं, “डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल उन लोगों पर नहीं किया जाना चाहिए जो गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं. अनुचित तरीके से दवा का सेवन संक्रमण की स्थिति को और बिगाड़ सकता है. इसका इस्तेमाल अस्पताल में और डॉक्टरों की सलाह पर ही होना चाहिए.”

देश में कोरोना वायरस से गई 10 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान, अब रोज़ाना होंगे तीन लाख टेस्ट

कोरोना वायरस: दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 1,859 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 44,000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का CM योगी पर वार, 'उन्हें भी एहसास है कि वोट कटे'
Live: रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का CM योगी पर वार, 'उन्हें भी एहसास है कि वोट कटे'
रामलीला रैली में खरगे बोले- 'मोदी को हटाएंगे, ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे'
रामलीला रैली में खरगे बोले- 'मोदी को हटाएंगे, ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे'
'ज्ञानेश कुमार को जाना होगा', रामलीला मैदान से महुआ मोइत्रा का CEC पर निशाना
'ज्ञानेश कुमार को जाना होगा', रामलीला मैदान से महुआ मोइत्रा का CEC पर निशाना
राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अगर प्रधानमंत्री बनना है तो...'
राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अगर प्रधानमंत्री बनना है तो...'

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget