एक्सप्लोरर

Coronavirus: राजधानी दिल्ली का पहला ड्राइव-थ्रू वैकसीनेशन बंद, 15 दिन पहले ही शुरू हुआ था

स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा आयोजित दिल्ली के पहले ड्राइव-थ्रू टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26 मई को वेगास मॉल, द्वारका में किया था.दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 238 नए मामले सामने आए जो कि पिछले तीन महीने में प्रतिदिन सामने आने मामलों की सबसे कम संख्या है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच खोला गया पहला ड्राइव-थ्रू टीकाकरण केंद्र बंद कर दिया गया है. इसको बंद करने का कारण केंद्र सरकार की ओर से निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन दरों को सीमित करना बताया जा रहा है. अस्पताल ने कहा है कि इसे चलाना अब अव्यावहारिक हो गया है.

ड्राइव-थ्रू टीकाकरण में अबतक करीब 10 हजार लोगों को लगा टीका

स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा आयोजित दिल्ली के पहले ड्राइव-थ्रू टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26 मई को वेगास मॉल, द्वारका में किया था. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि केंद्र पर अबतक करीब 10 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है.

अस्पताल ने कहा, ‘’दिल्ली का पहला ड्राइव थ्रू, जनता के लिए एक अत्यधिक सुरक्षित, सुविधाजनक तरीका था, जिसे हमने 15 दिनों तक बिना रुके चलाया. नए टीकाकरण मूल्य के कारण अब हमने अब इसे रोकने का फैसला किया है, क्योंकि इसे चलाना अब अव्यावहारिक हो गया है.’’

दरअसल कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ड्राइव थ्रू टीकाकरण एक नई पहल के रूप में देखी जा रही थी. उम्मीद की जा रही थी कि आने वाले समय में देश के कई हिस्सों में भी ऐसी पहल की जाएंगी. लेकिन दिल्ली का पहला ड्राइव-थ्रू टीकाकरण केंद्र बंद हो जाने से अब इसके भविष्य पर भी काले बादल छा गए हैं.

दिल्ली में कोरोना के 238 नए मामले

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 238 नए मामले सामने आए जो कि पिछले तीन महीने में प्रतिदिन सामने आने मामलों की सबसे कम संख्या है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 24 और मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण की दर घटकर 0.31 प्रतिशत रह गई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अब तक कोविड-19 से 24,772 मरीजों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

कैबिनेट में होगा फेरबदल? प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा

गर्मी से मिलेगी आज दिल्लीवासियों को राहत, हल्की बारिश के बाद रहेगा मौसम ठंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget