एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: रेड जोन में हैं दिल्ली के सभी 11 जिले, 223 नए केस आए सामने

दिल्ली में कोरोना के 3738 केस सामने आए हैं. इनमें से 1167 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए हैं. जबकि 61 लोगों की मौत हो गई है.

नई दिल्ली: राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 3738 हो गई है. इनमें से 223 कोरोना पॉजिटिव केस शुक्रवार को सामने आए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया, 1167 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. 2510 कोरोना मरीजों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसमें 49 लोग आईसीयू में हैं और पांच लोग वेंटिलेटर पर हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 10 से ज्यादा ​केस अगर किसी जिले में हैं तो उसको 'रेड जोन' माना जाता है. दिल्ली में 11 जिले हैं और सभी रेड जोन में आते हैं. रेड जोन के अंदर जो छूट दी गई हैं वो सारी लागू होंगी.

फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मामले में अन्य राज्यों से बातचीत कर रही है. उन्होंने कहा, "हम दूसरे राज्य की सरकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनसे स्पेशल ट्रेन के जरिए प्रवासी मजदूरों को अपने मूल राज्यों में भेजने का अनुरोध कर रहे हैं. हम मेडिकल और लॉजिस्टिक केयर भी देंगे. हमने कोटा से छात्रों को वापस लाने के लिए एक बस पहले ही भेज दी है."

दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी के पॉजिटिव रिजल्ट आए सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी की सफलता को भी दोहराया. उन्होंने कहा, "जिन लोगों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. थेरेपी के पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं.

सरकार ने भीड़ से बचने के लिए आजादपुर मंडी को 24 घंटे खोलने के निर्देश दे दिए हैं. आजादपुर मंडी के एक व्यवसाई की कोरोना वायरस से मृत्यु हो चुकी है और कई अन्य लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद सरकार मंडियों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है, ताकि ग्राहकों एवं मंडी के अन्य दुकानदारों तक यह वायरस न फैल सके. दिल्ली की सब्जी और फल मंडियों में हेल्थ स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: तब्लीगी जमात मामले की जांच कर रही टीम के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस: सिर्फ एक क्लिक में देखें देश के सभी राज्यों की Red, Orange और Green जोन लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
Explained: भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget