एक्सप्लोरर

Coronavirus: दीपेन्द्र हुड्डा और जितिन प्रसाद ने खुद को किया आइसोलेट

दरअसल, COVID 19 से संक्रमित लोगों के काफी नजदीक आने से फैलता है. पार्टी में आम तौर लोग एक दूसरे से मिलते हैं. यही वजह है कि जिन लोगों ने पार्टी में शिरकत की थी सभी खुद को पृथक कर रहे हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और जितिन प्रसाद ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए खुद को सेल्फ़ आइसोलेशन में रखा है. दरअसल इन दोनों नेताओं को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि वो बीजेपी के लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आए थे. बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है. दरअसल, दोनों ही नेता लखनऊ में एक पार्टी में गए थे और इस पार्टी में कनिका कपूर भी मौजूद थीं.

लखनऊ में 13,14 और 15 मार्च को तीन अलग अलग पार्टियां हुईं जिसमें से एक डिनर में जितिन प्रसाद भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे. उसी पार्टी में गायिका कनिका कपूर भी अतिथि के रूप में मौजूद थी जो कि लंदन से आई थीं. कनिका कपूर जितिन प्रसाद की पत्नी नेहा प्रसाद की रिश्तेदार हैं और बाद में कनिका की रिपोर्ट में उन्हें संक्रमित पाया गया और इन्हीं सब पार्टियों में दुष्यंत सिंह भी अपनी पत्नी निहारिका के साथ मौजूद थे.

लखनऊ में पार्टी के बाद दुष्यंत सिंह दिल्ली पहुंचे, पहले वो संसद में अपने साथियों से मिले और फिर एक सांसदों के समूह के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से भी मुलाक़ात की. इन सब के बाद दुष्यंत सिंह और दीपेन्द्र हुड्डा की संसद के सेन्ट्रल हाल में मुलाक़ात हुई और अगले ही दिन राज्यसभा सांसद का सर्टिफिकेट लेने दीपेन्द्र हुड्डा चण्डीगढ़ पहुंच गए, जहां हरियाणा के कांग्रेस लगभग सभी विधायक भी मौजूद थे, इतना ही नहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बेटे के राज्यसभा सांसद बनने पर विधायकों को डिनर भी दिया जिसमें दीपेन्द्र हुड्डा भी मौजूद थे.

लेकिन जैसे ही कनिका कपूर की रिपोर्ट आई और यह पता लगा कि दुष्यंत सिंह भी उस पार्टी में मौजूद थे तो सभी नेता जिनसे पिछले दो दिन में दुष्यंत सिंह की मुलाक़ात हुई थी सबने खुद को सेल्फ़ आइसोलेशन में रख लिया. जितिन प्रसाद अपने क्षेत्र शाहजाहपुर में है तो वही दीपेन्द्र हुड्डा दिल्ली में मौजूद हैं.

केरल में एक शख्स ने कोरोना के चलते शराब की होम डिलीवरी का आदेश मांगा, HC ने लगाया 50 हज़ार का जुर्माना

तो क्या चीन से करीबी और पर्यटकों की आवभगत इटली, ईरान को पड़ गई महंगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget