एक्सप्लोरर

Corona के सितम के बीच सेहत से खिलवाड़, Mumbai FDA ने जब्त किए फर्जी Hand Sanitizers

Fake Hand Sanitizers: मुंबई FDA ने नवंबर 2021 में नवी मुंबई के तलोजा इलाके में छापेमारी कर करीब 19 लाख रुपये के हैंड सैनिटाइजर जब्त किए थे, जिनके 6 नमूने टेस्टिंग के लिए अपनी लैब में भेजे थे.

Coronavirus Covid-19 Omicron: मुंबई में कोविड की तीसरी लहर के लक्षण दिख रहे हैं. रोज़ाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं जो चिंता का विषय हैं. ऐसे में कोविड से बचने के लिए जिन तीन चीजों का पालन करना पड़ता है उसने से एक है अपने हाथ सैनिटाइज करना. ऐसे में अब मुंबई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की नजर सैनिटाइजर बनाने वालों पर है.

मुंबई FDA ने नवंबर 2021 में नवी मुंबई के तलोजा इलाके में छापेमारी कर करीब 19 लाख रुपये के हैंड सैनिटाइजर जब्त किए थे, जिनके 6 नमूने टेस्टिंग के लिए अपनी लैब में भेजे थे. उस मामले में जो रिपोर्ट आई है, वो बेहद चौंकाने वाली है.

Election 2022 Date Announcement: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज, कहां कितने चरणों में पड़ सकते हैं वोट, जानें

FDA के असिस्टेंट कॉमिश्नर गणेश रोकड़े ने बताया कि ये सब सैनिटाइजर मिलावटी हैं. इनका इस्तेमाल करने का कोई मतलब नहीं है. रोकड़े ने चिता जताई कि ये सैनिटाइजर असली हैं या नकली, इसकी पहचान कर पाना आम आदमी के लिए बहुत मुश्किल है.

मुंबई में कोविड के हर रोज़ करीब 20,000 मामले सामने आ रहे हैं और ये बात सच भी है कि जब मामले कम हो रहे थे तब लोगों ने हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना कम कर दिया था. जैसे-जैसे मामले बढ़ रहे हैं, लोगों ने फिर से सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

मुंबई FDA ने नवंबर महीने में नवी मुंबई के तलोजा इलाके में छापेमारी की थी, जहां से उन्हें करीब 19 लाख रुपये के हैंड सैनिटाइजर मिले थे. नियमों के मुताबिक़ FDA ने इसके 6 नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा था, जिसकी रिपोर्ट अब आई है. रिपोर्ट कहती है कि ये सब सैंपल फर्जी हैं. यानी कोरोना से बचाव के लिए आपको जो एंटीवायरल या एंटीबैक्टीरियल हैंड सैनिटाइजर चाहिए, वो एलिमेंट्स इन सैंपल्स में नहीं हैं.

Corona in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री जैन बोले- वैक्सीन लगवा चुके लोगों की भी हो रही मौतें, अस्पतालों में 90 फीसदी बेड्स खाली

रोकड़े ने बताया कि आमतौर पर किसी अच्छे हैंड सैनिटाइजर में अइसोप्रोपाइल एल्कोहल, इथेनॉल और हायड्रोजन परऑक्साइड जैसे केमिकल पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए. लेकिन ये काफी महंगे केमिकल होते हैं. ऐसे में मुनाफाखोर इनमें इथेनॉल के बजाय इंडस्ट्रियल यूनिट्स में इस्तेमाल किये जाने वाले मिथेनॉल को मिला देते हैं, जो इथेनॉल की तुलना में काफी सस्ता होता है.

अधिकारी ने बताया कि मिथेनॉल में किसी भी तरह का कोई एंटीवायरल या एंटीबैक्टीरियल एलिमेंट नहीं होता है. उल्टे इसके इस्तेमाल से आपके हाथों में जलन, त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती हैं. कई सैम्पल्स में तो मिथेनॉल भी नहीं मिलाया गया था, उसमें महज सुगंधित तेल मिलाकर आपको हैंड सैनिटाइजर बता कर बेच दिया गया है.

FDA के अधिकारी ने बताया कि जब भी आप कोई हैंड सैनिटाइजर लेने जाते हैं तो उसे लेने से पहले उस पर लिखी जानकारी जैसे उत्पादन की तारीख, निर्माता का नाम, लाइसेंस नंबर देखना चाहिए और सैनिटाइजर का बिल भी मांगना चाहिए.

PM Modi Security Lapse: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब DGP Siddharth Chattopadhyaya पर कस सकता है शिकंजा, ये हैं वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget