एक्सप्लोरर

Election 2022 Date Announcement: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज, कहां कितने चरणों में पड़ सकते हैं वोट, जानें

Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा. देश में जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में बड़े राज्यों में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है.

Assembly Elections 2022 Dates: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा. देश में जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में बड़े राज्यों में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है. यूपी में सबसे ज्यादा 403 सीटों पर मतदान होना है. गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे. पंजाब में 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे. उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीट हैं. जबकि मणिपुर में 60 विधानसभा सीट पर जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी. इन तारीखों के ऐलान के साथ ही इन सभी राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी.

बताया जा रहा है कि आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य यूपी में 7-8 चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. जबकि पंजाब में दो से तीन चरणों में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में दो चरणों में चुनाव निपटाए जा सकते हैं. छोटे राज्य गोवा और मणिपुर में एक-एक चरण में चुनाव हो सकते हैं. 

UP Election 2022: चुनाव से पहले अपने और सीएस योगी के बीच दूरियों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, दिया ये बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा, जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में विभिन्न तिथियों पर समाप्त हो रहा है.

वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में राजनीतिक रैलियों, धरनों और प्रदर्शनों पर 16 जनवरी तक रोक लगा दी गई हैं. शुक्रवार रात जारी ताजा दिशा-निर्देशों में प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने कहा कि 16 जनवरी तक सभी राजनीतिक रैलियां, धरना, प्रदर्शन तथ सांस्कृतिक समारोह जैसे अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे. ये दिशा-निर्देश रविवार से लागू होंगे.

PM Modi Security Breach: 'पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक', पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को खत लिखकर कही ये बात

खर्च सीमा बढ़ी

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 95 लाख रुपये कर दी गयी है वहीं विधानसभा चुनाव में यह सीमा 28 लाख रुपये के स्थान पर 40 लाख रुपये होगी. निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कानून मंत्रालय की अधिसूचना का हवाला देते हुए यह जानकारी दी.

सरकार का निर्णय चुनाव निकाय द्वारा की गयी सिफारिश पर आधारित है. लोकसभा चुनावों के लिए संशोधित खर्च सीमा अब बड़े राज्यों के लिए 95 लाख रुपये और छोटे राज्यों के लिए 75 लाख रुपये होगी. पहले यह सीमा बड़े राज्यों के लिए 70 लाख रुपये और छोटे राज्यों के लिए 54 लाख रुपये थी.

UP Election 2022: भगवान राम के गले लगते निषादराज की मूर्ति क्या विधानसभा चुनाव में लगाएगी बीजेपी की नैया पार?

विधानसभा चुनावों के लिए, उम्मीदवारों के लिए संशोधित चुनाव खर्च की सीमा बड़े राज्यों के लिए 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये की गयी है. छोटे राज्यों में उम्मीदवार अब 20 लाख रुपये के स्थान पर अधिकतम 28 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'a
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
'3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
'3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget