एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 75,829 नए मामले

देश में बीते 24 घंटे के दौरान 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं इस दौरान 82 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं. देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार पहुंच गया है.

नई दिल्ली: भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण 65 लाख के आंकड़े के पार पहुंच चुका है. दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में 75 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए. जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 82,260 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं. वहीं इस दौरान 940 संक्रमितों की मौत भी हुई है.  इसके साथ ही देश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,01,782 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 65,49,373 हो गई है. इनमें से अब तक 1,01,782 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9,37,625 हो गई है. बीते शनिवार को देश में कुल एक्टिव केस की सख्या 9 लाख 44 हजार के पार थी.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं. वर्तमान में महाराष्ट्र में 2,61,313 एक्टिव मामले हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

बता दें कि एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

इसे भी पढ़ेंः Hathras Case: CBI जांच के आदेश के बाद पीड़िता के घर पहुंची SIT की टीम

पीड़ित परिवार का नहीं अधिकारियों का नार्को टेस्‍ट कराए सरकार : अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget