एक्सप्लोरर

COVID-19: केंद्र का राज्यों को सुझाव- लोगों को घरों में रखने के लिये जहां जरूरत हो कर्फ्यू लगाएं

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए लॉकडाउन के बाद भी लोगों का घरों से बाहर निकलना जारी है. ऐसे में केंद्र ने राज्यों को ये सुझाव दिया है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बावजूद लोगों के बाहर निकलना जारी रहने को देखते हुए केंद्र ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को सुझाव दिया है कि कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर लोगों को घरों में रखने के लिये जहां भी जरूरत हो, वहां कर्फ्यू लगाएं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

लोगों का निकलना जारी है

केंद्र सरकार के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कुछ मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उन्हें बताया कि अगर लोग घरों से बाहर निकालना जारी रखते हैं तब कर्फ्यू लगाने की जरूरत है. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रशासनों को सलाह दी गई है कि वायरस के फैलने के कारण बंद के आदेश के बाद भी लोगों का घर से निकलना जारी है, ऐसे में जहां भी जरूरत हो, वहां कर्फ्यू लगाएं.

लोगों का जमा होना स्थिति बिगाड़ सकता है

राज्य सरकारों को बताया गया है कि वर्तमान स्थिति में लोगों का जमा होना स्थिति को बिगाड़ सकता है. अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब, यह राज्य सरकारों पर है कि स्थानीय स्थिति के मद्देनजर क्या कदम उठाते हैं और जिला मजिस्ट्रेट को जरूरी निर्देश देते हैं जिनके पास कर्फ्यू लगाने का अधिकार है. ’’

कहां-कहां लॉकडाउन किया गया है

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने यहां के कुछ इलाकों में बंद लागू किया है जिसके दायरे में 58 जिले आ रहे हैं.

दो राज्य पंजाब और महाराष्ट्र और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहले ही अपने इलाके में कर्फ्यू की घोषणा कर चुके हैं. जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन किया है, उनमें चंडीगढ, दिल्ली, गोवा, जम्मू कश्मीर, नगालैंड, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, त्रिपुरा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, आंध्रप्रदेश, मेघालय, झारखंड, बिहार, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक और असम शामिल हैं.

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों के सचिवों को पत्र लिखा है और उनसे 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने को कहा है. गौबा ने कहा है कि अगर जरूरत पड़े तब अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया जाए और वर्तमान सभी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन किया जाए. कोई भी उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

पीएम मोदी ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील की थी

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से बंद का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करने को कहा था. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘‘ लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें.’’  प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘ राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget