एक्सप्लोरर

Coronavirus Case Update: एक हफ्ते में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई चिंता, जानें किस राज्य में कितने केस बढ़े

Corona Outbreak: देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. इससे विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि राज्यों की सुस्ती संक्रमण की स्थिति को बिगाड़ सकती है.कोरोना ग्राफ एक जैसा दिख रहा है.

Corona Pandemic: कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों ने चौथी लहर (fourth Wave) की आशंका बढ़ा दी है. देश के कई राज्यों में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं. लगातार तीसरे दिन कोरोना मरीजों (Corona Cases) की संख्या 8 हजार के पार दर्ज की गई है. कुल एक्टिव मरीजों (Active Case) की संख्या 47 हजार से ज्यादा हो गई है. बीते दिन कोरोना से 10 मरीजों की मौत भी हुई. ये मौत दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब और मिजोरम में हुई है. पता हो कि केरल (Kerala), महाराष्ट्र (Maharashtra) और दिल्ली (Delhi) कोरोना से प्रभावित राज्यों में सबसे ऊपर हैं.

वहीं कोरोना के मामलों में उछाल देखकर केंद्र सरकार ने राज्यों को तत्काल जांच सहित निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि राज्यों की सुस्ती संक्रमण की स्थिति को बिगाड़ सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि राज्यों ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर संज्ञान नहीं लिया है जिसके चलते कोरोना का ग्राफ एक जैसा दिखाई दे रहा है. सप्ताह भर बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

एक हफ्ते में बढ़े 48 फीसदी से ज्यादा केस

4 जून को देश में कोरोना के 4270 नए केस दर्ज किए गए थे जो सप्ताह खत्म होते-होते रोजाना आठ हजार से ज्यादा केस हर दिन दर्ज होने लगे. इस तरह देश में एक हफ्ते में 48 फीसदी कोरोना के केस बढ़े हैं. 6 जून को नए केस का आंकड़ा 3651 था, 7 जून को 5233 नए मरीज मिले. जिसके बाद ये आंकड़ा बढ़ता ही गया और 10 जून को 8328 नए कोरोना केस आए. वहीं देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 47,995 हो गई. 

यहां हम 11 जून तक के आंकड़े पेश कर रहे हैं जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हफ्ते भर में कोरोना के मरीज किन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़े.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 6 जून को कोरोना के 1036 नए केस मिले थे, 7 जून को ये आंकड़ा बढ़कर 1881 हो गया. 9 जून को 2813, 10 जून को 3081 तो वहीं 11 जून आते आते नए मरीजों की संख्या 2922 रह गई. 12 जून को 2946 नए मरीज मिले. इन्ही आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महाराष्ट्र में हर दिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है.

केरल

केरल की अगर बात करें तो 6 जून को नए मरीजों की संख्या 1383 थी. 7 जून को 1494 तो वहीं 9 जून को ये आंकड़ा बढ़कर 2193 पर जा पहुंचा. 10 जून को मिले नए मरीजों की संख्या 2415 हुई जो 11 जून को 2471 पर जाकर रुकी और 12 जून को इन आंकड़ों में कुछ कमी देखी गई और नए मरीजों की संख्या 2319 रही. 

दिल्ली

दिल्ली में 6 जून को कोरोना के नए मरीजों की संख्या 247 थी जो 7 जून को बढ़कर 450 हो गई. 8 जून को मरीजों की संख्या में और इजाफा हुआ और ये आंकड़ा 564 हो गया. 10 जून को 655, 11 जून को 795 और 12 जून को कुछ कम होकर 735 नए मरीज मिले.

कर्नाटक

कर्नाटक में 6 जून को नए केसों की संख्या 230 थी जो 7 जून को बढ़कर 348 हो गई. 8 जून को 376, 10 जून को 525, 11 जून को 562 और 12 जून को कम होकर 463 नए मरीज मिले.

देश में कोरोना की स्थिति

देश में अगर कोरोना की स्थिति की बात करें तो कुल 4.32 करोड़ कोरोना केस हैं. कोरोना की वजह से 5.24 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. 1.95 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है. कुल रिकवरी 4.26 करोड़ है तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 48 हजार है. बीते तीन दिनों में मरीजों की अगर बात करें तो ये संख्या 8 हजार के पार पहुंच गई है. 10 जून को कोरोना के 8,328 केस आए थे, वहीं 11 जून को संख्या बढ़कर 8,582 पर पहुंच गई, जबकि पिछले 24 घंटे में यह आंकड़ा 8,082 पर थम गई है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, आज आए 2946 नए केस, दो मरीजों की मौत

ये भी पढ़ें: Covid 19: तमिलनाडु में सोमवार से फिर खुल रहे स्कूल, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget