एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना केस में भारी इजाफे के बाद बढ़ी सख्ती, पूरी तरह लॉकडाउन को लेकर उद्धव ठाकरे ने दी ये चेतावनी

महाराष्ट्र के अमरावती और अचलपुर में आज से संपूर्ण लॉकडाउन लग रहा है, लॉकडाउन आज रात 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा. अकोला, अकोट और मुर्तिजापुर में कल सुबह 6 बजे से 1 मार्च की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लग जाएगा.

मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार से राज्य में भीड़-भाड़ वाले सारे राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हालात नहीं संभले तो राज्य में फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है. कोरोना के बढ़ते केसों ने महाराष्ट्र में रह रहे आम से लेकर खास तक हर किसी को डरा दिया है.. महाराष्ट्र सरकार ने भी बड़े फैसलों का ऐलान करके इस और अपने कदम भी बढ़ा दिए हैं.

महाराष्ट्र के अमरावती और अचलपुर में आज से संपूर्ण लॉकडाउन लग रहा है, लॉकडाउन आज रात 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा. अकोला, अकोट और मुर्तिजापुर में कल सुबह 6 बजे से 1 मार्च की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लग जाएगा. हालांकि इन सभी जगहों इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी.

पुणे और नासिक में कल रात से  नाइट कर्फ्यू लग गया. दोनों शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. जो कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा.  यही नहीं पुणे में 28 फरवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का ऐलान भी किया गया है. जबकि नासिक में सार्वजनिक जगह पर अगर आप बिना मास्क पहने पाए गए तो हजार रुपए का जुर्माना देना होगा.

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों के बीच पूरे राज्य के लिए कड़े नियमों का ऐलान भी किया है. महाराष्ट्र में आज से राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक रहेगी. अगर स्थिति बिगड़ती है तो महाराष्ट्र में लॉकडाउन भी लग सकता है. महाराष्ट्र सरकार ने मि जबाबदार यानी मैं जवाबदार मुहिम शुरू की है. जिसमें लोगों को बताना है कि लॉकडाउन चाहिए या नहीं. लॉकडाउन को लेकर लेकर अगले 8 दिनों में फैसला होगा.

एक तरफ कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. महाराष्ट्र में 10 दिन में 47 हजार केस सामने आ चुके हैं. 0राज्य में 12 फरवरी से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई और ये लगातार जारी है. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 6971 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले 21 लाख के पार चले गए हैं. यह तीसरा दिन है जब संक्रमण के मामलों की संख्या 6000 से अधिक है. राज्य में करीब तीन महीने के बाद शुक्रवार को 6000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे.

मुंबई में 921 नए मामले आए हैं और छह संक्रमितों ने दम तोड़ा है. महानगर में कुल मामले 3,19,128 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,446 पहुंच गई है. अमरावती शहर में 666 नए मामले आए हैं. इसके बाद नागपुर शहर में 599, पुणे नगर में 640, पिंपरी चिंचवड में 291 और औरंगाबाद शहर में 103 नए मामले आए हैं. मुंबई मंडल में भी मामले बढ़े हैं, जिसमें ठाणे शहर, नवी मुंबई और कल्याण डोम्बिवली शामिल हैं. मंडल में 1678 नए मामले आए हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अमरावती में लॉकडाउन लागू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम उद्धव सख्त, लोगों की दी ये हिदायतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget