एक्सप्लोरर

कोरोना ने डराया! JN.1 वेरिएंट के करीब 200 मामलों की हुई पुष्टि, चपेट में आए 10 राज्य

Coronavirus Cases: ओडिशा में कोविड के नए वेरिएंट का केस सामने आया है. इसके साथ ही सब-वेरिएंट JN.1 अब देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच चुका है.

Covid-19 Sub Variant JN.1: भारत में कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं. इसके साथ-साथ कोविड के सब- वेरिएंट JN.1 के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच सोमवार (1 जनवरी) को जेएन.1 के मामलों की कुल संख्या 196 पहुंच गई है. INSACOG के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 सब-वेरिएंट JN.1 के कुल 196 मामलों का पता चला है. 

INSACOG के मुताबिक ओडिशा में भी नए वेरिएंट का पता चला है. इसके साथ ओडिशा भी अब उन राज्यों में शामिल हो गया, जहां जेएन.1 के केस पाए गए हैं. अब तक देश के दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वायरस के JN.1 सब-वेरिएंट का पता लगाया है.

केरल में मिले सबसे ज्यादा केस
भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार अब तक जेएन.1 के सबसे ज्यादा 83 केस केरल से आए सामने आए हैं. इसके बाद गोवा में 51, गुजरात में 34, कर्नाटक में 8, महाराष्ट्र में 7, राजस्थान में 5, तमिलनाडु में 4, तेलंगाना में 2 और ओडिशा और दिल्ली में एक-एक केस सामने आया है.

INSACOG के डेटा के मुताबिक दिसंबर में देशभर में दर्ज किए गए कुल कोविड मामलों में से 179 केस में JN.1 वेरिएंट पाया गया था, जबकि नवंबर में इसके 17 मामले सामने आए थे. 

कोविड ​​-19 के 636 नए मामले दर्ज
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड ​​-19 के 636 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,394 हो गई है. कोविड के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में दो लोग केरल के थे, जबकि एक तमिलनाडु का था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल 5 दिसंबर तक कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन  JN.1 वेरिएंट के कारण वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है.

देश में जनवरी 2020 में कोविड-19 फैलने के बाद से अब तक 4.50 करोड़ (4,50,13,908) मामले सामने आ चुके हैं. लगभग चार साल में वायरस के कारण देश भर में 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं हैं.

यह भी पढ़ें- Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटकों के बाद भारतीय दूतावास का अलर्ट, जारी किए नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget