एक्सप्लोरर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 4 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगी कैसे होगा आर्थिक पैकेज का बंटवारा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताएंगी कि कैसे इस आर्थिक पैकेज को अलग-अलग सेक्टर्स को बांटा जाएगा.

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी और कहा था कि आने वाले दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बताएंगी कि कैसे इस आर्थिक पैकेज को देश के अलग-अलग तबकों, सेक्टर और कारोबार को दिया जाएगा. इस पैकेज के तहत किस मद में कितनी रकम दी जाएगी इसको विस्तार से बताने के लिए आज वित्त मंत्री शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.

बता दें कि वित्त मंत्री पहले ही मार्च के अंत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का एलान कर चुकी हैं. इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अब तक करीब 5.24 लाख करोड़ रुपये के कदमों का एलान देश के विभिन्न सेक्टर्स, इंडस्ट्री के लिए कर चुका है.

इस रकम को जोड़ दें तो करीब 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एलान पहले ही हो चुके हैं. लिहाजा वित्त मंत्री आज बाकी बचे हुए 13 लाख करोड़ रुपये की रकम का बंटवारा किस तरह किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी देंगी.

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पैकेज के जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा. 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा.

पीएम मोदी ने कहा था कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, इसके अलावा जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 फीसदी है.

ये भी पढ़ें

'आत्मनिर्भर भारत' के लिए 20 लाख करोड़ रु. के आर्थिक पैकेज का एलान, बढ़ेगा लॉकडाउन | पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget