एक्सप्लोरर

Coronavirus से कैसे लड़ेंगे 'बयानवीर', किसी ने गोशाला तो किसी ने गोबर को बताया फायदेमंद

गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक ने कहा कि जहां गोशाला होती है वहां किसी भी तरह का वायरस असर नहीं कर सकता. वहीं इससे पहले असम की बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया ने कहा था कि कोरोना वायरस से बचने में गोबर उपयोगी हो सकता है.

नई दिल्ली: देश में अब तक कोरोना वायरस के 28 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं. केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसको लेकर गंभीर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको लेकर बैठक कर चुके हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, सावधानी बरतें. अपने हाथ धोते रहें और सफाई का खयाल रखें. यानी कुल मिलाकर केंद्र और राज्य सरकार कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर संभव कोशिश में लगी हैं लेकिन इस बीच कुछ बयानवीर नेता अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं.

जहां गोशाल होती है वहां कोई वायरस असर नहीं करता- बीजेपी विधायक 

गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कोरोना वायरस को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया. बीजेपी विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कोरोना वायरस नहीं आ सकता है और न ही इसका असर हो सकता है क्योंकि यहां गौशाला है. उन्होंने कहा कि जहां गौशाला होती है वहां कोरोना वायरस तो क्या, किसी भी तरह का वायरस असर नहीं कर सकता.

कोरोना वायरस पर गोबर का इस्तेमाल उपयोगी- बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया

नंद किशोर गुर्जर अकेले नहीं हैं. असम में बीजेपी की विधायक ने भी कुछ दिनों पहले कुछ इसी तरह का बेतुका बयान दिया था. असम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 2 फरवरी को बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया ने कहा था कि कोरोना वायरस में गोबर का इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा था, ''हमारे ऋषि-मुनियों ने अभी गाय के गोबर से यज्ञ किया था. वह गोबर के साथ उसमें आयुर्वेदिक औषधि मिलाकर यज्ञ में आहुति देते थे जिससे पांच-दस किलोमीटर का इलाका वह शुद्ध कर देते थे. मैं समझती हूं कि कोरोना वायरस पर अगर हम इस तरह के प्रयोग करें तो निश्चित लाभ मिलेगा और उपयोगी होगा.'' बता दें कि गाय के गोबर या गोमूत्र से कोरोना वायरस ठीक हो सकता है, इस तरह का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget