एक्सप्लोरर

Coronavirus: 21 कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों में ऑपरेशन SHIELD शुरू करेगी दिल्ली सरकार- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि इन 21 इलाकों को पूरी तरह से सील किया जाएगा. लोगों के घरों तक जरूरी सामान पहुंचाए जाएंगे. इन इलाकों में दिल्ली सरकार ऑपरेशन शील्ड शुरू करेगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन 21 इलाकों में जहां कोरोना वायरस के केस पाए गए हैं, वहां कंटेनमेंट एक्सरसाइज (रोकथाम के उपाय) किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इन इलाकों को पूरी तरह से सील किया जाएगा और यहां रहने वाले लोग होम क्वॉरन्टीन में रहेंगे. जरूरी सामानों को लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा. बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कुल 669 केस सामने आ चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 21 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं.

21 हॉटस्पॉट इलाकों में शुरू होगा ऑपरेशन SHIELD

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन 21 हॉटस्पॉट का पता लगाया है उन इलाकों में दिल्ली सरकार ऑपरेशन शील्ड शुरू करेगी. इसके तहत एरिया की सीलिंग(S), होम क्वॉरन्टीन (H), संक्रमित मरीजों का आइसोलेशन (I), जरूरी सेवाएं (E), लोकल सैनिटाइजेशन(L) और डोर टू डोर(D) सर्वे शामिल है.

घर से मास्क पहन कर ही निकल सकते हैं- मुख्यमंत्री

केजरीवाल ने कहा कि मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. उन्होंने कहा, "अगर सभी लोग मास्क पहनना शुरू कर दें तो कोरोना के संभावित खतरे को कम किया जा सकता है. इसलिए दिल्ली सरकार ने दूसरे देशों से सीख कर कल से सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. लोग घर से बाहर केवल मास्क पहन कर ही निकल सकते हैं.’’

सफदरजंग के दो डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने वाले गिरफ्तार- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल के दो डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा, ‘’कल सफदरजंग अस्पताल के दो डॉक्टरों से बदसलूकी की गई क्योंकि वे कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हैं. यह अस्वीकार्य है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैंने इस बारे में एलजी से बात की और उन्होंने मुझे सूचित किया कि दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आज जो डॉक्टर्स और नर्सेज काम कर रहे है वो अपनी ज़िंदगी दांव पर लगाकर हमारी ज़िंदगी बचा रहे है.’’

जिनके पास राशन कार्ड नहीं उन्हें भी दे रहे हैं राशन- मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’71 लाख लोगों को हम फ्री राशन दे रहे हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं था उन्हें भी अब हम राशन दे रहे हैं. स्कूलों में टीचर्स और प्रिंसिपल राशन बांट रहे हैं, मैं उन सबका धन्यवाद करना चाहता हूं. सब लोग शांति बनाए रखें, सबको राशन मिलेगा.’’

Exclusive: कैसे एक डॉक्टर की गलती से फैला संक्रमण और क्या है ‘भीलवाड़ा मॉडल’, सीएम अशोक गहलोत ने दी हर जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget