एक्सप्लोरर

लॉन्च हुई 2डीजी दवा, कोरोना संक्रमण से जंग में कैसे करेगी मदद? जानिए सब कुछ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 2डीजी दवा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने जा रही है. उन्होनें कहा कि जल्द ही इस दवा का इमरजेंसी इस्तेमाल दूसरे अस्पतालों में भी हो जाएगा.

नई दिल्ली: कोरोना से लड़ने के लिए डीआरडीओ की बनाई 2डीजी दवाई सोमवार को लॉन्च कर दी गई. शुरुआत में इस दवा को डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल्स और राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में मरीजों को दी जाएगी. डीआरडीओ का दावा है कि इस दवाई के इस्तेमाल से कोरोना से ग्रस्त मरीजों को 40 प्रतिशत कम ऑक्सजीन की जरूरत पड़ती है. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस दवा को एक कार्यक्रम में रिलीज किया.

2डीजी दवा के लॉन्च के वक्त डीआरडीओ के चैयरमैन, डॉक्टर जी सथीश रेड्डी, डीआरडीओ की इनमास लैब के डायरेक्टर और डॉक्टर रेड्डीज़ लैब के बड़े अधिकारी भी शामिल थे. डीआरडीओ की इनमास यानी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज़ ने इस दवा को हैदाराबाद की रेड्डीज़ लैब के साथ मिलकर तैयार किया है. 2डीजी दवा के पहले बैच में करीब 10 हजार डोज़ यानी खुराक तैयार की गई हैं. इस दवा का उत्पादन रेड्डीज़ लैब में किया गया है.  

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और स्वास्थय मंत्री ने एम्स के डायरेक्टर, डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और आर्म्ड फोर्सेज़ मेडिकल सर्विस (एएफएमएस) के डीजी, लेफ्टिनेंट जनरल सुनील कांत को ‘2 डियोक्सी-डी-ग्लूकोज’ यानि 2डीजी दवा का पहला बैच सौंपा. डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल्स को चलाने की जिम्मेदारी एएफएमस के हवाले है. जानकारी के मुताबिक, अगले महीने यानी जून से हर हफ्ते रेड्डीज़ लैब करीब एक लाख डोज़ तैयार करेगी.

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 2डीजी दवा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने जा रही है. उन्होनें कहा कि जल्द ही इस दवा का इमरजेंसी इस्तेमाल दूसरे अस्पतालों में भी हो जाएगा. खुद रक्षा मंत्री ने कहा कि ग्लूकोज़ के एनेलोग से बनी इस दवा से मरीजों को 40 प्रतिशत कम ऑक्सीजन की जरूरत होगी. इस दवाई के इस्तेमाल से मरीजों को कम से कम 2-3 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. रक्षा मंत्री ने कहा कि 2डीजी दवा से हमारे देश की वैज्ञानिक-शक्ति का नमूना तो देखने को मिलता ही है, साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी दर्शाती है.

2डीजी एक सैशे में पाउडर फॉर्म में मिलती है और पानी में घोलकर मरीज को पिलाई जाती है. ये दवा कोरोना के मॉडरेट और सीरियस लक्षण वाले मरीजों को दी जा सकती है. क्योंकि इस दवाई को डीसीजीआई यानी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी है. ऐसे में अभी ये सिर्फ अस्पतालों में ही डॉक्टर्स की निगरानी में मरीजों को मिल सकेगी, मेडिकल स्टोर पर फिलहाल नहीं मिलेगी.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर: केंद्र की दलील पर HC ने कहा- ऐसे कैसे हाथ हवा में खड़े करके कह सकते हैं कि कीमत तय नहीं की जा सकती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget