एक्सप्लोरर

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर: केंद्र की दलील पर HC ने कहा- ऐसे कैसे हाथ हवा में खड़े करके कह सकते हैं कि कीमत तय नहीं की जा सकती

केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की किल्लत है. अगर हमने कोई एक कीमत तय कर दी तो मुमकिन है कि देश को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले ही ना.

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट में आज ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत तय करने के मसले पर सुनवाई हुई. इस मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत मांग और सप्लाई के आधार पर तय नहीं हो सकती.

सुनवाई के दौरान सरकार के वकील ने कहा कि हर कंसंट्रेटर अलग अलग होता है, लिहाजा कोई एक कीमत तय करना मुमकिन नहीं है. इस पर कोर्ट ने कहा कि आपको कोई ऐसा फॉर्मूला तैयार करना पड़ेगा, जिसके आधार पर अलग-अलग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत भी तय की जा सके.

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील से कहा कि आप ऐसे कैसे हाथ हवा में खड़े करके कह सकते हैं कि इसकी कीमत तय नहीं की जा सकती. कुछ तो हो एमआरपी यानी अधिकतम कीमत तय होनी चाहिए.

कोर्ट ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि बेचने वाले अपनी मर्जी से किसी भी कीमत पर बेचें. आप ग्राहकों को इस तरह से अनदेखा नहीं कर सकते.

केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की किल्लत है. अगर हमने कोई एक कीमत तय कर दी तो मुमकिन है कि देश को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले ही ना.

कोर्ट ने कहा कि आप इसको लेकर कोई फार्मूला तो तैयार कीजिए, जिसके आधार पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत तय की जा सके. कोर्ट ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप कोई एक निश्चित कीमत तय कर दीजिए, लेकिन कोई ऐसा फार्मूला जरूर होना चाहिए, जिसके आधार पर कीमत की गणना की जा सके.

सरकार के वकील ने कहा कि उदाहरण के तौर पर एक कंसंट्रेटर अमेरिका से आ रहा है 100 रुपये में और दूसरा चीन से आ रहा है 50 रुपये में तो दोनों की कीमत एक ही नहीं रखी जा सकती.

कोर्ट ने सरकार से पूछा कि आपने लोगों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को लेकर जागरूक करने के लिए कोई ऐड कैंपेन क्यों नहीं शुरू किया? क्योंकि लोग इसको लेकर काफी असमंजस में है और जानकारी का अभाव है. सरकार के वकील ने कहा कि इस मामले पर चर्चा कर कल कोर्ट के सामने फिर हाजिर होते हैं.

रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की DRDO की एंटी कोरोना दवा 2DG, जानें कैसे करेगी काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget