एक्सप्लोरर

Lockdown: क्वारंटीन पूरा कर मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं AAP सांसद संजय सिंह, पत्नी ने संभाली कमान

ये भोजन और अनाज नई दिल्ली के इलाकों में फंसे उन दिहाड़ी मजदूरों के बीच बांटा जा रहा है जो इस इलाके में निर्माण कार्यों में लगे थे और लॉकडाउन के कारण बेसहारा हो गए हैं. पिछले करीब दस दिनों से संजय सिंह के घर से ऐसे सैंकड़ों लोगों की मदद की जा रही है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर खुद को चौदह दिनों तक क्वारंटीन यानी एकांत में रखने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अब लॉकडाउन से प्रभावित मजदूर तबके के लिए भोजन का इंतजाम कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के अपने सरकारी आवास पर रसोई शुरू की है जिसमें रोजाना दो वक्त सैंकड़ों पैकेट भोजन तैयार किया जा रहा है. साथ ही महीने भर की राशन सामग्री की पैकिंग भी की जा रही है.

पका हुआ खाना और राशन सामग्री वितरण नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फंसे जरूरत मंद मजदूरों के बीच किया जा रहा है. अहम ये है कि इसकी कमान सांसद की पत्नी ने संभाली हुई है. दरअसल कोरोना से संक्रमित गायिका कनिका कपूर के संपर्क आए सांसद दुष्यंत सिंह से मिलने वाले सांसद डेरेक ओ ब्रायन से संजय सिंह मिले थे. इसके बाद एहतियातन डेरेक और संजय सिंह ने खुद को 14 दिनों के लिए एकांत में रखने का फैसला किया था.

Lockdown: क्वारंटीन पूरा कर मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं AAP सांसद संजय सिंह, पत्नी ने संभाली कमान खुद के 14 दिनों के कोरेन्टीन पर संजय सिंह ने कहा कि "जीवन में पहली बार ऐसा हुआ कि चौदह दिनों तक घर से बाहर नहीं निकला. वरना रोज कई लोगों से मिलता था और कइयों किलोमीटर घूमने की आदत थी. लेकिन इस महामारी को हराने के लिए घर में रहना जरूरी है. इस दौरान मोबाइल से लोगों के संपर्क में रहा. टीवी पर न्यूज देख कर कोरोना से बचाव को लेकर डॉक्टरों की राय और केंद्र, दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी लेता रहा."

संजय सिंह ने कहा कि कोरोना से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री की लॉकडाउन की अपील को मानना बेहद जरूरी है. लोगों को परेशानी हो रही है. मजदूरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. लेकिन कोरोना महामारी के विकराल रूप के सामने आज की दिक्कतें छोटी हैं. दुनिया भर में जिन देशों ने लॉकडाउन की अनदेखी की उन्होंने भारी कीमत चुकाई है. दुनिया भर में लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हैं और हजारों की मौत हो चुकी है. इसलिए समझदारी और बहादुरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और घर में रहने में ही है.

संजय सिंह के घर पर एबीपी न्यूज की टीम ने देखा कि राशन का ढेर लगा है. पैकिंग की कमान उनकी पत्नी अनीता सिंह ने संभाला हुआ था और जरूरतमंदों के इलाकों की सूची भी बना रही थीं. बरामदे में रसोई के कारीगर भोजन तैयार कर पैकिंग कर रहे थे.

Coronavirus: कांग्रेस ने केंद्र से की राज्य सरकारों के लिए 1 लाख करोड़ के कोरोना पैकेज की मांग ताली बजाने और टॉर्च जलाने से नहीं भागेगा कोरोना, पीएम को कोई परवाह ही नहीं- राहुल गांधी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget