एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः उपराज्यपाल के दफ्तर में 13 कर्मचारी समेत 19 सरकारी कर्मचारी संक्रमित

हाल ही के दिनों में मध्यप्रदेश के राजभवन में कुछ कर्मचारियों को कोरोना से संक्रमित पाया गया था. अब कोरोना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के ऑफिस में दस्तक दे दी है. यहां अभी तक 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश राजभवन के कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के दफ्तर के 13 कर्मचारी और छह अन्य सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एलजी सचिवालय में काम करने वाले कनिष्ठ सहायक, चालक, चपरासी समेत 13 कर्मी जानलेवा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

क्या बोले उपराज्यपाल

बैजल ने ट्वीट किया, "मेरे सचिवालय के कोविड-19 से संक्रमित हुए अधिकारियों की सेहत को लेकर बेहद फिक्रमंद हूं. सभी अधिकारियों की सेहत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य पर करीब से निगाह रखी जा रही है. ये सभी अधिकारी इस मुश्किल वक्त में अग्रिम मोर्च के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर अथक रुप से काम कर रहे थे."

एक अन्य ट्वीट में एलजी ने कहा, "मैं काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. सरकार के प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय सख्ती से जारी हैं."

आइसोलेट किए गए अधिकारी

सूत्रों ने बताया कि चालक और चपरासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसलिए एलजी दफ्तर में तैनात दो वरिष्ठ नौकरशाह पृथकवास में चले गए हैं. मंगलवार को एलजी दफ्तर में तैनात करीब 22 सुरक्षा कर्मियों की कोविड-19 जांच हुई. मंगलवार को एलजी कार्यालय को संक्रमण मुक्त किया गया.

हाल में, एलजी के दफ्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोविड-19 की जांच कराई थी जब एक कनिष्ठ सहायक संक्रमित पाया गया था. इस बीच सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार के भी छह कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. वे एलजी दफ्तर में काम कर रहे थे. दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 990 नए मामले आए थे, जिसके बाद कुल मामले 20,834 हो गए थे. वहीं मरने वालों की संख्या 523 पहुंच गई है.

यह भी पढ़ेंः

Viral Video: अजगर ने हिरण को जकड़ रखा था, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसपर आप यकीन नहीं करेंगे

विशेष: चक्रवाती तूफान निसर्ग आज देगा दस्तक, जानिए कैसे निपटेगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z-Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
Gen Z-Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget