एक्सप्लोरर

भारत में Coronavirus के 10 नए मामलों की पुष्टि हुई, देश में अब कुल 60 पॉजिटिव केस

देश की राजधानी दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. कोरोना वायरस दुनिया के 90 से ज्यादा देशों में फैल चुका है. दुनियाभर में 3300 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के 10 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टी हुई है. इस तरह देश में अब कोरोना वायरस को पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है. सरकार ने ये जानकारी दी. 10 जो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं इसमें से आठ केरल और एक-एक मामले राजस्थान और दिल्ली के हैं. राजस्थान सरकार ने जानकारी दी कि 85 साल के एक बुजुर्ग शख्स को कोरोना पोजिटिव पाया गया है. 28 फरवरी को वह शख्स दुबई से लौटा है.

कहां कितने मामले

दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पांच हो गई है और यूपी में कुल पॉजिटिव केस नौ हो गए हैं. केरल में 12 पॉजिटिव केस हो चुके हैं इनमें से छह मंगलवार को कंफर्म पाए गए. तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक पॉजिटिव केस पाया गया है. कर्नाटक में अबतक कोरोना के पांच पॉजिटिव केस हैं. महाराष्ट्र और लद्दाख में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए हैं.

सरकार ने राज्यों को दिया ये निर्देश

इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पब्लिक ट्रांस्पोर्ट की गाड़ियों में सफाई का विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है. राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी बस अड्डों और बस स्टॉप पर भी साफ-सफाई की व्यवस्था चौकस करने को कहा गया है.

दुनिया के 90 से ज्यादा देशों में कोरोना का खतरा

चीन के वुहान से शुरू हुआ ये वायरस दुनिया के 90 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है. दुनियाभर में इस वायरस से अबतक 3300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. चीन के अलावे साउथ कोरिया और इटली में भी कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है. सिर्फ चीन में इस वायरस की वजह से अब तक 3158 लोगों की मौत हो चुकी है. चीन में मंगलवार तक कुल 80,778 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. रोम से मिली खबर के अनुसार कोरोना वायरस के कारण इटली में 631 लोगों की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget