एक्सप्लोरर

चेन्नई में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, एक अस्पताल में 90 डॉक्टर हुए संक्रमित

कोरोना वायरस के कुल 3 लाख मामलों की संख्या पार करने के बाद भारत में पिछले 24 घंटो में 11 हजार 929 से मामले सामने आ चुके हैं. महज 24 घंटे में सामने आए मामलों की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.

चेन्नई: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. आम लोगों के साथ साथ डॉक्टर्स भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं. चेन्नई के राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में 10 दिनों के भीतर लगभग 90 डॉक्टरों को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है. यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया, "10 दिनों में लगभग 80-90 डॉक्टरों को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया है. कोराना वायरस इलाज करने वाले डॉक्टरों की संख्या को छोड़कर, अन्य विभिन्न विभागों के हैं."

डॉक्टरों की कमी पर, अधिकारी ने कहा कि लगभग 300 डॉक्टरों को विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है.

उन्होंने कहा, "हम कोरोना वार्ड के लिए अस्पताल में 500 और बेड़ बढ़ा रहे हैं. बेड एक या दो दिन में तैयार हो जाएंगे."

राज्य के सरकारी अस्पतालों में कोरोना वार्ड में काम कर रहे डॉक्टर और नर्स बीमार हो रहे हैं.

अधिकारी ने कहा, "हमें ठीक से सोए और खाए हुए तीन महीने हो चुके हैं. हम लोग परिवार के सदस्यों से भी कम बात कर पा रहे हैं. परिवार के साथ बातचीत व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से होती है."

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 49 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 51 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों से मांगी कोविड-19 के इलाज पर आने वाला खर्च की जानकारी  कोरोना अपडेट: देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 20 हजार के पार, एक दिन में आए करीब 12 हजार नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
पीएम मोदी का बड़ा बयान, 'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया'
पीएम मोदी का बड़ा बयान, 'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया'
'इटली के साथ मजबूत संबंध...', कांग्रेस के PM मोदी-मेलोनी के बयान पर बोला MEA
'इटली के साथ मजबूत संबंध...', कांग्रेस के PM मोदी-मेलोनी के बयान पर बोला MEA
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget