एक्सप्लोरर

कोरोना का बढ़ता खतरा: गोवा में 9 से 23 मई तक रहेगा कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

कर्फ्यू के दौरान चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी. मुख्यमंत्री का कहना है कि इस संबंध में एक विस्तृत आदेश शनिवार को दिया जाएगा.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की है कि राज्य में 9 से लेकर 23 मई तक कर्फ्यू रहेगा.  कर्फ्यू के दौरान चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी.

किरानें की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी जबकि रेस्टोरेंट्स के टेकअवे ऑर्डर के लिए सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक अनुमति रहेगी. मुख्यमंत्री का कहना है कि इस संबंध में एक विस्तृत आदेश शनिवार को दिया जाएगा.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के लिए, आरटी-पीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट या टीकाकरण (दोनों खुराक) का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट और डेथ रेट बढ़ रहा है. प्रमोद सावंत ने दावा किया गोवा में दवाइयों और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है.

बता दें गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 2814 नए मामले सामने आए थे. जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,902 हो गई जबकि इस दौरान 52 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1372 पहुंच गया.

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में 1870 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या 72799 हो गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26731 है.

अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान 6552 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक 67,6072 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें:

मौजूदा कोरोना टीकाकरण नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बंगाल सरकार, एक देश एक कीमत की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget