एक्सप्लोरर

Corona Cases Decline: कोविड मामलों में तेज़ गिरावट जारी, देश के लिए ये हैं राहत की 5 अहम बातें

कोरोना संक्रमण अब देश के कुछ हिस्से तक ही सीमित रह गया है. ज्यादातर राज्यों में कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. ब्राजील में हर दिन भारत से भी ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं

नई दिल्ली: कोरोना महमारी की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है. नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में रोजाना 60 हजार से कम लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है. इस साल अप्रैल-मई में रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख तक पहुंच गया था. यानी कि वायरस का फैलाव पहले से काफी कम हुआ है. हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी काफी ज्यादा है. यहां जानिए, देश के लिए कोरोना से राहत की कुछ बातें-  

दिल्ली, यूपी समेत 11 राज्यों में रोजाना नए मामले 300 से कम
दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, मिजोरम समेत 11 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के नए मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. यहां अब रोजाना नए मामलों की संख्या 300 से कम हो गई है. इस गिरावट को देखते हुए ही राज्यों में अब कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है और कई तरह की पाबंदियों में छूट दी गई है.

भारत से ज्यादा ब्राजील में आ रहे नए केस
ब्राजील में हर दिन भारत से भी ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी ज्यादा है. पिछले एक हफ्ते की रिपोर्ट की बात करें तो भारत में 4.26 लाख नए केस आए जबकि ब्राजील में इस दौरान 5.13 लाख नए मामले आए. वहीं भारत में करीब नौ हजार लोगों की जान गई, जबकि ब्राजील में 14 हजार से ज्यादा संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी.

जिस तेजी से संक्रमण फैला, उसी तेजी से घटा भी
भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा कोहराम मचाया था. रोजाना कोरोना केस 50 हजार से 4 लाख तक पहुंचने में कुल 37 दिन का समय लगा. जबकि 4 लाख से दोबारा 50 हजार तक आने में 43 दिन का समय लगा.

कोरोना संक्रमण का फैलाव देश के कुछ हिस्से तक सीमित
कोरोना संक्रमण अब देश के कुछ हिस्से तक ही सीमित रह गया है. यहीं पर सबसे ज्यादा संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं. रविवार को 77 फसदी (38,990) कोरोना केस सिर्फ तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में दर्ज किए गए. बाकी 33 फीसदी केस  

संक्रमण दर और एक्टिव मामलों में बड़ी गिरावट
देश में अब हर 100 में से 3 लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं, एक महीने पहले ये संख्या 15 थी. वहीं देश के 90 फीसदी जिलों में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं. पिछले हफ्ते देश के 718 जिलों में से केवल 70 जिलों में एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी देखी गई. इनमें से सिर्फ 27 जिलों में एक्टिव मामले 100 से ज्यादा दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान
सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान
विपक्ष की 1 नवंबर की रैली के विरोध में उतरा सिख समुदाय, कहा- 'हमारे दुखों को...'
विपक्ष की 1 नवंबर की रैली के विरोध में उतरा सिख समुदाय, कहा- 'हमारे दुखों को...'
विंग्स ओवर गंगा शो में दिखा गजब का प्रदर्शन, राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
विंग्स ओवर गंगा शो में दिखा गजब का प्रदर्शन, राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget