एक्सप्लोरर

दिल्ली का पॉश जिला बना कोरोना का एपिसेंटर, अकेले साउथ डिस्ट्रिक्ट में कंटेनमेंट जोन का करीब एक चौथाई हिस्सा

अकेले अप्रैल के महीने की बात करें तो 2 हजार से ज्यादा कंटेनमेंट जोन सिर्फ 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच बनाए गए हैं. दिल्ली सरकार के जरिए जारी आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च तक दिल्ली में कोरोना के कुल कंटेनमेंट जोन 2183 थे.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जिस तेजी से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, उसी तेजी के साथ दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है. दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन नीति को हथियार बनाया है. दिल्ली में अब तक 4 हजार से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं.

अकेले अप्रैल के महीने की बात करें तो 2 हजार से ज्यादा कंटेनमेंट जोन सिर्फ 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच बनाए गए हैं. दिल्ली सरकार के जरिए जारी आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च तक दिल्ली में कोरोना के कुल कंटेनमेंट जोन 2183 थे. वहीं 7 अप्रैल को ये संख्या बढ़कर 4226 पर पहुंच गई है. इसका मतलब यह है कि 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक 2043 कंटेनमेंट जोन दिल्ली में बनाए जा चुके हैं.

अप्रैल के महीने में कंटेनमेंट जोन का आंकड़ा 1 अप्रैल- 2338 2 अप्रैल- 2618 3 अप्रैल- 2917 4 अप्रैल- 3090 5 अप्रैल- 3291 6 अप्रैल- 3708 7 अप्रैल- 4226

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की मौजूदा स्थिति 7 अप्रैल को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के जरिए जारी आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में अभी 4226 कंटेनमेंट जोन हैं. इनमें सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन दक्षिणी दिल्ली में बनाए गए हैं. दिल्ली सरकार के डेटा के मुताबिक 7 अप्रैल तक दिल्ली के 11 जिलों में कंटेनमेंट जोन का आंकड़ा इस प्रकार से हैं...

-सबसे अधिक 1016 कंटेन्मेंट जोन दक्षिण जिले में हैं. -कुल कंटेनमेंट जोन का करीब 25% यानी एक चौथाई हिस्सा अकेले दक्षिणी जिले में है. -उत्तरी जिले में 530 कंटेनमेंट जोन हैं. उत्तरी जिला सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. -मार्च से लेकर अप्रैल तक दक्षिणी और उत्तरी जिलों में सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं. यहां बड़ी संख्या में इलाकों को सील किया गया है. -इसके अलावा नई दिल्ली में 456, पश्चिमी दिल्ली में 402, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 384, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 377, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 413, शाहदरा में 211 और सेंट्रल दिल्ली में 168 कंटेनमेंट जोन हैं. -उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 151 और पूर्वी दिल्ली में सबसे कम 118 कंटेनमेंट जोन हैं. -कोरोना की शुरुआत से अब तक दिल्ली में कुल 20101 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. जिनमें से 15875 को डीकंटेन किया जा चुका है. जबकि 554 कंटेनमेंट जोन को आने वाले दिनों में मुक्त किया जा सकता है. -आंकड़ों के मुताबिक 21 जून 2020 के बाद से 7 अप्रैल 2021 तक पूरी दिल्ली में 18171 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं.

दक्षिणी दिल्ली में कई पॉश इलाके होने के बावजूद कंटेनमेंट जोन की बढ़ती संख्या पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस बार ऐसा ट्रेंड देखने में आ रहा है कि जो अपर क्लास या अपर मिडिल क्लास वाले लोग हैं, उनमें कोरोना के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसका कोई कारण कहना मुश्किल है लेकिन लोगों से बातचीत के आधार पर यह समझ आया है कि जितने भी घनी आबादी वाले एरिया है या स्लम है उनमें पहले और दूसरे फेज में ही काफी ज्यादा कोरोना फैल चुका था. साथ ही यह वायरस जिस तरह से व्यवहार कर रहा है, उसमें अब एक परिवार में एक या दो सदस्य नहीं बल्कि पूरा परिवार संक्रमित मिल रहा है. यही वजह है कि एक इलाके में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं.

माइक्रो कंटेनमेंट जोन का फॉर्मूला कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए दिल्ली सरकार माइक्रो कंटेनमेंट जोन का फॉर्मूला अपना रही है. जिसके तहत किसी भी एक परिवार, घर, बिल्डिंग या फ्लोर आदि पर 2 या 3 कोरोना मामले सामने आने के बाद ही उस इलाके को कंटेन या सील कर दिया जाता है. कंटेनमेंट जोन कोई एक बिल्डिंग या एक घर भी हो सकता है. सील की गई जगह पर सभी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी जाती हैं और यहां रहने वाले लोगों के लिए दूध, दवाई और सब्जी के अलावा मूलभूत सुविधाएं देने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है.

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget