एक्सप्लोरर

आज 20 से ज्यादा शहरों तक होगी कोरोना वैक्सीन की सप्लाई, 16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘कोविशील्ड’ टीकों की पहली खेप मंगलवार को 13 शहरों को भेजी गई। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि ये ऐतिहासिक लम्हा है.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े मिशन की जो हिन्दुस्तान की धरती पर 16 जनवरी से शुरू होने वाला है. इस टीकाकरण अभियान के लिए पूरा देश एक जुट होकर काम कर रहा है. देर रात पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट से कुल 6 कंटेनर वैक्सीन लेकर रवाना हुए हैं. तीन ट्रकों को मुंबई एयरपोर्ट के लिए भेजा गया है, जबकि पुणे एयरपोर्ट और बेलगाम के लिए एक-एक ट्रक को रवाना किया गया है. खबर ये है कि मुंबई एयरपोर्ट से 22 जगहों पर वैक्सीन पहुंचाई जाएगी. इसके अलावा आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है.

कोविड-19 वैक्सीन की 54.72 लाख खुराक मंगलवार शाम 4 बजे तक पहुंचायी गई. 14 जनवरी तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 1.1 करोड़ और भारत बायोटेक से 55 लाख खुराक मिल जाएगी. भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीन अभियान शुरू होने जा रहा है. इसमें पहले चरण ने 3 करोड़ लोगो को भारत में इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन मिली दो वैक्सीन दी जाएंगी.

वैक्सीन की डिलीवरी के मौके पर सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि ये ऐतिहासिक लम्हा है. उन्होंने कहा कि देश के हर आदमी तक वैक्सीन पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है, और वो इसे मुमकिन करने में जुटे हैं. पूनावाला ने कहा कि असली चुनौती टीके को ‘‘आम जनता, संवेदनशील समूहों और स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचाना है.’’

पूनावाला ने कहा, ‘‘हमारे ट्रक तड़के इंस्टीट्यूट से रवाना हुए और अब टीका पूरे देश में भेजा जा रहा है. यह गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल है क्योंकि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और इससे जुड़े तमाम लोगों ने एक साल से भी कम में टीका विकसित करने में बहुत मेहनत की है.’’ पूनावाला ने कहा कि इंस्टीट्यूट ने भारत सरकार को 200 रुपये की विशेष कीमत पर टीका दिया है.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी और कहा था कि कोविड-19 के लिए टीकाकरण पिछले तीन-चार हफ्तों से लगभग 50 देशों में चल रहा है और अब तक केवल ढाई करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं जबकि भारत का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में 30 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाना है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं विजया गड्डे, डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बंद होने के बाद चर्चा में क्यों हैं? यूएस कैपिटल हिंसा के हफ्तेभर बाद अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget