एक्सप्लोरर

CBI हेडक्वार्टर में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण, वरिष्ठ अधिकारियों ने लगवाई वैक्सीन

कोविड-19 के दौरान भी सीबीआई विभिन्न अहम मामलों में जांच और छापेमारी का काम करती रही थी. रिकॉर्ड के मुताबिक इस दौरान सीबीआई के दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 का शिकार भी हुए.

नई दिल्ली: भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के बाद सोमवार को सीबीआई मुख्यालय में भी कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इस प्रक्रिया के पहले दिन सीबीआई के प्रभारी निदेशक प्रवीण सिन्हा समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण के तहत पहला टीका लगवाया.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक सीबीआई के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद सीबीआई कार्यालयों को सीबीआई मुख्यालय द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण कराएं.

जोशी ने बताया कि सीबीआई मुख्यालय में सोमवार को टीकाकरण का पहला दिन था और इसके तहत प्रभारी निदेशक अतिरिक्त निदेशक के साथ अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने पहला टीका लगवाया. निश्चित समय अवधि के बाद अधिकारियों को टीके की दूसरी डोज  भी लगाई जाएगी.

ध्यान रहे की कोविड-19 के दौरान भी सीबीआई विभिन्न अहम मामलों में जांच और छापेमारी का काम करती रही थी और इसके तहत पुणे में वधावन बंधु समेत अनेक लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई थी.

रिकॉर्ड के मुताबिक इस दौरान सीबीआई के दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 का शिकार भी हुए. यह भी ध्यान रहे कि बहुचर्चित सुशांत प्रकरण में भी सीबीआई अधिकारियों ने कोरोना चरम के समय में भी अपना कार्य जारी रखा था और सीबीआई की विशेष टीम दिल्ली से मुंबई गई थी.

कोरोना के दंश को देखते हुए सीबीआई मुख्यालय में समय-समय पर कोरोना जांच शिविर  चलाए गए थे और इस दौरान अनेकों कर्मचारी अधिकारी पीड़ित पाए भी गए थे. सीबीआई की तरफ से अपने सभी कर्मचारियों समेत सभी लोगों से अपील की गई है कि अपनी बारी आने पर कोरोना टीका अवश्य लगाएं और उससे किसी को भी किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें:

SII ने अमेरिका से कोरोना टीके के कच्चे माल के आयात को लेकर सरकार के हस्तक्षेप का आग्रह किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget