एक्सप्लोरर

SII ने अमेरिका से कोरोना टीके के कच्चे माल के आयात को लेकर सरकार के हस्तक्षेप का आग्रह किया

प्रकाश कुमार सिंह ने कहा इसका मतलब है कि अगर अमेरिकी निर्माताओं के आर्डर को उपरोक्त प्रणाली के तहत प्राथमिकता दी जाती है, तो उन्हें अन्य देशों के निर्माताओं के आर्डर पर वरीयता मिलेगी.

बड़ी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने केंद्र सरकार से इसके लिए हस्तक्षेप का अनुरोध किया है ताकि वह कोविड-19 टीकों के निर्बाध विनिर्माण और आपूर्ति के लिए अमेरिका से आवश्यक कच्चे माल का आयात कर सके.

वाणिज्य सचिव अनूप वधावन और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को पुणे स्थित एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने लिखे एक पत्र में कहा कि अमेरिकी सरकार ने रक्षा उत्पादन अधिनियम लागू किया है, जिसके कारण कंपनी को आवश्यक उत्पाद जैसे कच्चा माल, एकल उपयोग ट्यूबिंग असेंबली और विशेष रसायन अमेरिका से आयात करने में मुश्किलें हो रही हैं.

उन्होंने पत्र में कहा कि एसआईआई द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीका भारत और दुनिया भर में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है और लाखों लोगों को इसका टीका लगाया गया है. सिंह ने कहा कि सीरम संस्थान विभिन्न संस्थानों जैसे नोवावैक्स (अमेरिका), कोडेगेनिक्स (अमेरिका) आदि के साथ तकनीकी सहयोग से कई अन्य कोविड-19 टीके की परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिसके लिए वह कई आवश्यक उत्पादों जैसे कच्चे माल, सामग्री का विभिन्न विदेशी निर्माताओं, विशेष रूप से अमेरिका से आयात पर निर्भर है.

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘रक्षा उत्पादन अधिनियम के माध्यम से अमेरिकी सरकार ने दो प्राथमिकता प्रणालियों, रक्षा प्राथमिकताओं और आवंटन प्रणाली कार्यक्रम (डीपीएएस) और स्वास्थ्य संसाधन प्राथमिकता और आवंटन प्रणाली (एचआरपीएएस) की स्थापना की है. एचआरपीएएस के दो प्रमुख घटक (प्राथमिकताएं और आवंटन) हैं. प्राथमिकता घटक के तहत टीके के उत्पादन के लिए आवश्यक औद्योगिक संसाधनों के उत्पादन या वितरण के लिए सरकारी और निजी इकाइयों के बीच या निजी पक्षों के बीच कुछ अनुबंधों को अन्य अनुबंधों पर प्राथमिकता दी जाएगी.’’

प्रकाश कुमार सिंह ने कहा इसका मतलब है कि अगर अमेरिकी निर्माताओं के आर्डर को उपरोक्त प्रणाली के तहत प्राथमिकता दी जाती है, तो उन्हें अन्य देशों के निर्माताओं के आर्डर पर वरीयता मिलेगी.

प्रकाश कुमार सिंह ने 6 मार्च को लिखे पत्र में कहा कि पूरी दुनिया महामारी को खत्म करने के लिए एक निर्बाध गति से बड़े पैमाने पर कोविड-19 टीके के निर्माण पर निर्भर है. ‘‘लेकिन अगर हमें अमेरिका से इन आवश्यक उत्पादों की समय पर आपूर्ति नहीं मिली तो यह एक गंभीर सीमित कारक होने वाला है, जिसके परिणामस्वरूप कोविड-19 टीकों की तीव्र कमी होगी क्योंकि इनका निर्माण इन कच्चे माल, सामग्रियों और घटकों आदि की निर्बाध आपूर्ति पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यापक सार्वजनिक हित में इस मामले को हल करने के लिए आपके हस्तक्षेप का विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं. यह हमें भारत में और विश्व स्तर पर कोविड-19 टीकों की निर्बाध विनिर्माण और आपूर्ति के लिए इन आवश्यक उत्पादों को जल्द ही अमेरिका से आयात करने में सक्षम करेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget