एक्सप्लोरर

अच्छी खबरः वैक्सीनेशन के मामले में भारत पहुंचा तीसरे स्थान पर, जानें पहले और दूसरे नंबर पर कौन हैं

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण को लेकर एक अच्छी खबर की जानकारी दी है. किसी देश में लोगों को दी जा रही कोरोना वैक्सीन के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. अमेरिका पहले स्थान पर है जबकि ब्रिटेन ने दूसरा स्थान हासिल किया है. देश में कुल 57.75 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई डा चुकी है.

नई दिल्लीः पिछले एक साल से कोरोना महामारी बीमारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया था. वहीं सभी देशों ने इस बीमारी पर काबू पाने के लिए वैक्सीन बनाने का काम शुरू कर दिया था. हालंकि कुछ अन्य देशों के साथ-साथ भारत ने भी कोरोना वैक्सीन बनाकर लोगों के वैक्सीनेशन का काम भी शुरू कर दिया है. इस समय देश में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. इसी बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण को लेकर एक अच्छी खबर की जानकारी दी है. दरअसल डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत कोविड टीकाकरण को लेकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. इस लिस्ट में अमेरिका ने पहला स्थान जबकि ब्रिटेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि देशभर में कुल 57.75 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. इनमें से 53,04,546 स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को और बाकी के 4,70,776 कोरोना वॉरियर्स को टीका लगाया जा चुका है. मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन दिया जा चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 1.48 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल करोना मरीजों का 1.37 प्रतिशत है. देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ हो चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,059 नए मामले सामने आए और 11,805 लोग स्वस्थ हो चुके है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे बताया कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई. इनमें हरियाणा, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लद्दाख, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें 20 से 49 साल तक के लोगों से अधिक फैलता है कोरोना वायरस संक्रमण: अध्ययन Coronavirus India: देश में कल सामने आए 11831 नए मामले, अबतक 58 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget