एक्सप्लोरर

कोविड से ठीक होने के 2-6 हफ्तों तक रहें सावधान, बच्चों में फिर नजर आ रहे कोरोना जैसे लक्षण

कुछ बच्चों में नए तरह के लक्षण भी देखे जा रहे हैं. डॉ. वीके पॉल ने बताया कि कई बच्चों में कोरोना से उबरने के 2-6 हफ्ते के भीतर बुखार, शरीर में खुजली होना, आंखों का लाल होना, दस्त, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली: बच्चों में कोरोना के मामलों को सरकार गंभीरता से ले रही है. आशंका जताई जा रही है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आएगी तो उसमें बच्चों के संक्रमण की संख्या पहले के मुकाबले ज्यादा हो सकती है. ऐसे में उनके लिए सरकार जल्द एक गाइडलाइन लाने की तैयारी कर रही है.

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल के मुताबिक जिन बच्चों में कोरोना संक्रमण पाया गया है, उनमें से ज्यादातर में कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं, जबकि कुल संक्रमित बच्चों में से महज 2-3 फीसदी बच्चों को अस्पताल में भर्ती की जरूरत पड़ती है. डॉ. पॉल ने बताया कि बच्चों में दो तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं. पहला, कई बच्चों में बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने जैसी शिकायतें मिल रही हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.

हालांकि कुछ बच्चों में नए तरह के लक्षण भी देखे जा रहे हैं. डॉ. वीके पॉल ने बताया कि कई बच्चों में कोरोना से उबरने के 2-6 हफ्ते के भीतर बुखार, शरीर में खुजली होना, आंखों का लाल होना, दस्त, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं. डॉ. पॉल के मुताबिक ऐसे बच्चों में कोरोना वायरस तो नहीं पाया गया है लेकिन लक्षण कोरोना जैसे ही हैं. ऐसे लक्षणों को Multi System Inflammatory Syndrome कहा जा रहा है.

समिति बनाई

सरकार ने ऐसे लक्षणों को देखते हुए विशेषज्ञों की एक राष्ट्रीय समिति बनाई है, जो इस पर विचार कर रही है. डॉ. वीके पॉल ने बताया कि समिति जल्द ही बच्चों में ऐसे लक्षणों के लिए एक गाइडलाइन जारी करेगी. हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि बच्चों में पाए जाने वाले ऐसे लक्षणों का इलाज उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि बच्चों के मामलों की देखभाल के लिए व्यवस्था सुदृढ की जा रही है.

वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 9000 से ज्यादा बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के मामले को सरकार ने सामान्य बताया है. डॉ वीके पॉल ने बताया कि चूंकि दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित सभी लोगों की संख्या पिछली बार से ज्यादा है, लिहाजा बच्चे भी उसी अनुपात में ज्यादा संक्रमित हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget