एक्सप्लोरर

राज की बात: कोरोना का टीका आने के बाद बढ़ी लोगों की लापरवाही, बढ़ते संक्रमण पर सियासत शुरू

Raaj Ki Baat: महारष्ट्र में अगर लॉकडाउन होता है तो जाहिर तौर पर इंसानी ज़िंदगी बचाने के नाम पर अन्य राज्यों पर भी दबाव पड़ेगा. ऐसी स्थिति में आर्थिक जगत बुरी तरह से घबराया है. केंद्र के भी आर्थिक रणनीतिकारों को अब ज्यादा समझ नहीं आ रहा है.

Raaj Ki Baat: कोई भी हालात हों. कोई भी बात हो. कोई भी मुद्दा हो. हिंदुस्तान में सियासत हर जगह अपनी जगह निकाल ही लेती है. चाहे वह कोरोना जैसी आपदा ही क्यों न हो. सियासत बीमारी पर भी होती है. उपायों पर भी होती है. पहले भी हमने ये सियासत धमाचौकड़ी देखी. अब टीका आने के बाद जब फिर से कोरोना की लहर आई है तो फिर चुनावी माहौल में सियासत तेज हो गई है. राज की बात में कोरोना पर राज-काज, राज-पाट और राज के रंग कैसे चल रहे हैं, इस पर कर लेते हैं कुछ बात.

कोरोना से ग्रसित होने से लेकर मौतों के मामले में महाराष्ट्र शुरू से सबसे आगे रहा. पहली लहर में भी और अब जब दूसरी लहर आई है तो भी. महाराष्ट्र की शिवसेना और कांग्रेस सरकार पर बीजेपी की केंद्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश के नेताओं ने भी इसे शासन करने के तरीक़े और प्रशासनिक अक्षमता से जोड़ दिया. लगातार महाराष्ट्र सरकार कोरोना को नियंत्रित न करने के मामले में कठघरे में रही. अब फिर से महाराष्ट्र जब नंबर वन हो गया कोरोना संक्रमण और मौतों के मामले में तो मामले ने सियासी रंग ले लिया है. चुनावों के दौरान ईवीएम पर तो सवाल उठते ही थे, लेकिन अब कोरोना के आँकड़ों पर सियासी सूरमाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

महाराष्ट्र सीएम और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे अब खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने न सिर्फ कोरोना के आंकड़ों पर सवाल उठाए, बल्कि जिन राज्यों में चुनाव चल रहे हैं असम और पश्चिम बंगाल की रैलियों पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि आंकड़े सुविधा के हिसाब से छिपाए और बढ़ाए जा रहे हैं और उसमें भी सियासत की जा रही है. उन्होंने जो राजनीतिक तेज कसा, वो तो सामने है, लेकिन राज की बात उनके लाकडाउन का इशारा करने वाले दांव पर है.

दरअसल, ये कटु सच्चाई है कि पूरे देश का उद्यमी, व्यापारी और रोज़ाना कमाई करने वाला मज़दूर और छोटे-मोटे काम कर आजीविका चलाने वाले सभी डरे हुए हैं. एक और लाकडाउन झेलने की स्थिति में अब देश नहीं है. अर्थव्यवस्था के लिए ये बहुत ही ख़तरनाक होगा. पुणे में आंशिक लाकडाउन उद्धव सरकार में हो ही गया है. अब उन्होंने पूरे राज्य में जब लाकडाउन का संकेत देने की बात कही तो हर वर्ग में बेचैनी बढ़ गई है. देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में लाकडाउन के मायने बड़े व्यापक हैं.

सूत्रों का कहना है कि चुनाव वाले राज्यों में केस न बढ़ना और विपक्षी शासन वाले राज्यों में ज्यादा केस बढ़ने के मुद्दे को अब गैरबीजेपी दल तेज़ी से उठाएंगे. खासतौर से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश और बिहार को लेकर हमले तेज होंगे. साथ ही उद्धव के लाकडाउन के इशारे का मतलब भी इन आँकड़ों को लेकर जो सियासत हो रही है, उसके और बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं.

ये तो रही सियासी दांव की बात, लेकिन सच्चाई ये भी है कि टीका आने के बाद जिस तरह से लापरवाही बढ़ी है, उसने ये मामले तो बढ़ा ही दिए हैं. इसको लेकर केंद्र सरकार भी सख्ती की बात तो कर रही है, लेकिन चुनावी राज्यों की रैलियों में उमड़ती भीड़ और बिना मास्क के रेलों की तस्वीरें एक विरोधाभास दिखा रही हैं. ऐसे में कोरोना के टीके लगने की रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ कोरोना के मामले यदि नहीं रुकते हैं तो मानकर चलिये कि अब इस पर सियासत और खुलकर होगी. जाहिर तौर पर इसका ख़ामियाज़ा सरकारें कम जनता ज्यादा भुगतेगी.

ज्योतिरादित्य सिंधियाः एक 'मकान' ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरा दी

West Bengal Election: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे आज 4 रोड शो, ममता बनर्जी की तीन रैलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget